चंडीगढ़। पटियाला को 8 विकेट से हराकर कपूरथला ने ध्रुव पांडव ट्रॉफी (अंडर-19 ) 2022 - 23 की विजेता ट्रॉफी को हासिल किया। फाइनल मुकाबला आईएस बिंद्रा पीसीए स्टेडियम मोहाली में 26-29 जून तक खेला गया। पहली पारी में पटियाला की टीम ने 86.2 ओवर में 232 रन बनाए। गेंदबाजी में कपूरथला से प्रभकिरत सिंह ने 5 विकेट और जगशन सिंह चीमा ने 2 विकेट चटकाए। वहीं, कपूरथला ने पहली पारी में 280 रन बनाए। तनवीर सिंह ने शतक जमाते हुए 101 रन बनाए। कुणाल ने 77 रन बनाए। गेंदबाजी में दमनप्रीत सिंह ने 2, युवराज ने 2 विकेट चटकाए।
पटियाला ने दूसरी पारी में कुल 167 रन बनाए। टीम से कबीर ने सबसे अधिक 36 रन बनाए। गेंदबाजी में गर्व ने 2, गुरजीज ने 2, प्रभकीरत ने 2, जगशन सिंह ने 2 विकेट चटकाए। मैच जीतने के लिए मिले 122 रन के टारगेट का पीछा करते हुए कपूरथला ने 2 विकेट पर 123 बना लिए और विजेता ट्रॉफी को जीतने में कामयाबी पाई। ध्रुव पांडव ट्रॉफी (अंडर-19 ) 2022-23 की विजेता ट्रॉफी को जीतने वाली कपूरथला टीम को 1 लाख 50 हजार रुपये राशि इनाम के तौर पर मिली और उपविजेता पटियाला की टीम का 75 हजार रुपये की राशि मिली।