फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केयर टेकर बोलीं- कार्तिक को अंदर लेकर गया विजिलेंसकर्मी, पांच मिनट बाद चली गोली

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। भ्रष्टाचार के मामले में गिरफ्तार पंजाब के सीनियर आईएएस संजय पोपली के बेटे कार्तिक पोपली की मौत के मामले में विजलेंस पर लगातार आरोप लगाए जा रहे हैं। इसी कड़ी में पोपली के घर के केयर टेकर ने कहा है कि बीते शनिवार दोपहर करीब डेढ़ बजे कार्तिक की होंडा सिटी गाड़ी में विजिलेंस का एक कर्मचारी उसे लेकर घर आया था। विजिलेंस के कर्मचारी ने मुंह पर मास्क लगा रखा था। वह कार्तिक को घर के अंदर ले आया। दस मिनट बाद अन्य पुलिस कर्मचारी संजय पोपली को लेकर घर पहुंचे और उन्हें पोर्च में खड़ा कर दिया।
विज्ञापन

केयर टेकर के अनुसार पांच मिनट बाद ही गोली चलने की आवाज आई। इस दौरान कार्तिक की मां श्री पोपली ने संजय पोपली को आवाज दी लेकिन विजिलेंस टीम ने उन्हें धक्का देकर बाहर कर दिया। मामले के तुरंत बाद विजलेंस संजय पोपली को लेकर निकल गई। जब श्री पोपली ने ऊपर जाकर देखा तो कार्तिक पहली मंजिल पर सोफे पर लहूलुहान पड़े थे। आनन-फानन में विजलेंस की टीम का एक बैग भी मौके पर छूट गया।
बॉक्स
यह था मामला
भ्रष्टाचार के आरोप में गिरफ्तार पंजाब के सीनियर आईएएस संजय पोपली के 27 वर्षीय इकलौते बेटे कार्तिक की शनिवार दोपहर घर पर गोली लगने से मौत हो गई थी। घटना के वक्त विजिलेंस की टीम घर में मौजूद थी। वह पोपली को लेकर चंडीगढ़ सेक्टर 11 स्थित कोठी नंबर 520 में जांच के लिए पहुंची थी। पोपली की पत्नी ने आरोप लगाया कि पूछताछ के दौरान विजिलेंस टीम कार्तिक को परेशान कर रही थी। जब वह अपनी बात पर अड़ा रहा तो विजिलेंस टीम ने गोली मारकर उसकी हत्या कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें