फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सियासत: कपिल देव के आप में शामिल होने की अटकलों के बीच भाजपा का बड़ा दांव, राज्यसभा भेजने की तैयारी

Sun, 22 May 2022 09:52 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

भाजपा नेताओं के अनुसार कपिल देव से शीर्ष नेतृत्व की बातचीत हो चुकी है। कोई बड़ा उलटफेर न हुआ तो वह जल्द संसद के ऊपरी सदन में होंगे। राष्ट्रपति जल्द मनोनयन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।
विज्ञापन
कपिल देव की फाइल फोटो। - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूर्व दिग्गज क्रिकेटर कपिल देव राज्यसभा के लिए मनोनीत हो सकते हैं। 1983 विश्व कप के हीरो को केंद्र सरकार श्रेष्ठ प्रतिभा की श्रेणी में राज्यसभा भेजने का मन बना चुकी है। उनके आम आदमी पार्टी में जाने की केवल अटकलें ही हैं। रविवार को सोशल मीडिया पर जोरों पर चर्चा रही कि कपिल देव हरियाणा में आम आदमी पार्टी का चेहरा हो सकते हैं और आप संयोजक अरविंद केजरीवाल से उनकी मुलाकात हुई है। 

विज्ञापन


वह रणजी में हरियाणा से खेलते रहे हैं। प्रदेश में उनके काफी समर्थक व चाहने वाले हैं। इसे देखते हुए चंडीगढ़ के रहने वाले कपिल देव को पंचकूला विधानसभा सीट से आप मैदान में उतार सकती है। शाम होते-होते भाजपा मुख्यालय से जानकारी आई कि पार्टी कपिल देव को राज्यसभा भेजने की तैयारी में है। 

श्रेष्ठ प्रतिभाओं को सीधे राज्यसभा में भेजने के लिए सीटें आरक्षित हैं। पहले सचिन तेंदुलकर मनोनीत हो चुके हैं और अब कपिल देव मनोनीत किए जाएंगे। भाजपा नेताओं के अनुसार कपिल देव से शीर्ष नेतृत्व की बातचीत हो चुकी है। कोई बड़ा उलटफेर न हुआ तो वह जल्द संसद के ऊपरी सदन में होंगे। राष्ट्रपति जल्द मनोनयन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें