फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दब्बु नहीं हूं, किरदार के लिए बनना पड़ा : कंगना

Sat, 15 Feb 2014 11:39 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
विज्ञापन
विज्ञापन
दब्बू किस्म की नहीं हूं, लेकिन किरदार के लिए बनना पड़ा। शुक्रवार को अपनी फिल्म क्वीन की प्रोमोशन के दौरान यह बात कंगना रणावत ने कही।
विज्ञापन


कंगना यहां नॉर्थ कंट्री मॉल में पीवीआर मल्टीप्लेक्स के लांच में आई थी। कंगना ने कहा कि मोहाली पहले काफी आना जाना रहता था।

जब तक चंडीगढ़ में पढ़ती थीं तो मोहाली में ही रहती थी। यहां से चंडीगढ़ तक का सफर काफी मजेदार होता था। फिल्म के बारे में कंगना के कहा कि जब उन्हें पहले यह फिल्म ऑफर हुई तो यकीन नहीं हुआ की ऐसा रोल कोई ऑफर कर सकता है।

बचपन से बागी स्वभाव की रही हूं, लेकिन रानी का किरदार बहुत जुदा है, वह दब्बू है, डरपोक है। फिल्म की कहानी बताते हुए कंगना ने कहा फिल्म की कहानी रानी नाम की लड़की के इर्द गिर्द घूमती है जो बहुत दब्बू किस्म की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक दिन जब उसका मंगेतर उसे छोड़ कर चला जाता है तो वह अकेली हो जाती है और फिर अपनी इसी जिंदगी में रंग भरने के लिए अकेले दूसरे देश घूमने चली जाती है।

नॉर्थ कंट्री मॉल की हुई ओपनिंग
शुक्रवार को ट्राईसिटी का सबसे बड़ा मॉल नॉर्थ कंट्री मॉल की ओपनिंग हुई। मॉल में अभी रिलायंस और पीवीआर मल्टीपलेक्स आए हैं।

मॉल के प्रोपटी हेड सुनील राघव ने कहा कि यह माल 22.5 एकड़ में फैला है, मोहाली और खरड़ में यह पहला मॉल है और बड़ा मॉल होने के कारण पार्किंग के लिए 3 लेवल बनाए हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें