फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहन की शादी में जा रहे युवक की हादसे में मौत

Sat, 15 Feb 2014 11:37 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिंजौंर
विज्ञापन
विज्ञापन
घर में बहन की शादी की तैयारियां चल रही थी। इसी सिलसिले में युवक अपने घर जाने के लिए रवाना हुआ, लेकिन उसे क्या पता था कि वह घर तक पहुंच ही नहीं पाएगा।
विज्ञापन


पिंजौर-कालका मार्ग पर बिटना रोड के पास अज्ञात वाहन ने उसे चपेट में ले लिया, जिससे मौके पर ही मौत हो गई।

जेब से मिले आधार और वोटर कार्ड से उसकी पहचान गांव लंबा गांव जिला कांगड़ा निवासी सुनील कुमार (28) पुत्र मस्त राम के रूप में हुई है।

वह परवाणू के सेक्टर चार में एक कंपनी में काम करता था और परवाणू के पास टकसाल में पांच वर्षों से अपने छोटे भाई के साथ किराए के मकान में रहता था। पुलिस ने पोस्टमार्टम क बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।

सुनील की मकान मालकिन ने बताया कि वीरवार शाम करीब 6:30 बजे वह कांगड़ा जाने की बात कहकर रवाना हुआ। उसने कहा था कि वह पिंजौर से कुछ सामान खरीदकर शिमला-पालमपुर वाली बस पकड़ेगा।
विज्ञापन


25 फरवरी को उसकी बहन की शादी है और वह इसी सिलसिले में गांव जा रहा था। वह अपनी बहन ज्योति के लिए प्रेशर कुकर खरीदकर ले जा रहा था। घटना के बाद वह कुकर भी मौके पर ही पड़ा मिला।
विज्ञापन




और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें