फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कालका-नई दिल्ली शताब्दी का इंजन फिर फेल, ट्रेन लेट

Wed, 10 Feb 2016 10:53 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
कालका से नई दिल्ली जाने वाली शताब्दी एक्सप्रेस का इंजन चंडीमंदिर रेलवे स्टेशन के पास बुधवार शाम अचानक फेल हो गया। जिसके कारण ट्रेन चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन पर करीब 55 मिनट देरी से पहुंची।
विज्ञापन


ऐसे में यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं, नई दिल्ली-कालका शताब्दी भी अपने निर्धारित समय से 45 मिनट देरी से चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन पहुंची।

स्टेशन अधीक्षक टीपी सिंह ने बताया कि इंजन फेल होने की सूचना मिलते ही उसी इंजन को तत्काल सही करवाया गया। रेल सूत्रों के मुताबिक इंजन रफ्तार नहीं पकड़ रहा था। जिसके चलते ट्रेन को रोकना पड़ा।

दो दिन में दूसरी बार हुआ इंजन फेल
कालका शताब्दी का इंजन दो दिन के भीतर दो बार फेल चुका है। बता दे कि 9 फरवरी को नई दिल्ली से कालका आने वाली शताब्दी एक्सप्रेस का इंजन ढ़कौली के पास अचानक फेल हो गया था। जिसके कारण ट्रेन चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन पर ढाई घंटे देरी से पहुंची थी।
विज्ञापन


करीब 55 मिनट लेट रवाना हुई शताब्दी
चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन पर कालका नई दिल्ली शताब्दी के आने समय शाम 6.15 है। यह ट्रेन स्टेशन से 6.23 पर रवाना होती है। इंजन में खराबी आने की वजह से यह ट्रेन कालका से चंडीगढ़ अपने निर्धारित समय से करीब 50 मिनट देरी से करीब 7.05 मिनट पर चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन पहुंची और करीब 7.12 पर चंडीगढ़ से दिल्ली के लिए रवाना हुई।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें