फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोहतक: कन्हैया कुमार आज कांग्रेस में, देश खातिर लड़ने वाले कैप्टन बाहर, विजयवर्गीय बोले- सिद्धू में संगठन चलाने की क्षमता नहीं

Thu, 30 Sep 2021 01:23 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतक (हरियाणा)

सार

हरियाणा के रोहतक पहुंचे भाजपा नेता कैलाश विजयवर्गीय ने कांग्रेस पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि नवजोत सिंह सिद्धू में संगठन चलाने की क्षमता नहीं है। कन्हैया कुमार को कांग्रेस में शामिल करने पर भी उन्होंने हमला बोला।
विज्ञापन
कैलाश विजयवर्गीय (फाइल फोटो) - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने कहा है कि नवजोत सिंह सिद्धू में संगठन चलाने की क्षमता नहीं है। वहीं, कैप्टन अमरिंदर सिंह का बचाव करते हुए कहा कि देश के लिए लड़ने वाले आज कांग्रेस से बाहर हैं। कन्हैया कुमार पर निशाना साधते हुए वह बोले कि सैनिकों पर टिप्पणी करने वाले आज कांग्रेस में हैं। 

विज्ञापन


यह भी पढ़ें- पंजाब सरकार का बड़ा फैसला: इन उपभोक्ताओं का सारा बिल किया माफ, कनेक्शन कटा तो बिना फीस जोड़ने का आदेश

इससे पता चलता है कि आज कांग्रेस की क्या स्थिति है। पंजाब के पूर्व सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह के भाजपा ज्वाइन करने की अटकलों पर विजयवर्गीय ने कोई भी टिप्पणी करने से इनकार कर दिया लेकिन इतना कहा कि देश की रक्षा के लिए लड़ने वाले कैप्टन अमरिंदर सिंह आज कांग्रेस से बाहर जा रहे हैं। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि मैं आपका ध्यान टुकड़े-टुकड़े गैंग की तरफ दिलाना चाहता हूं। यही कन्हैया कुमार हैं, जिन्होंने देश के सैनिकों पर टिप्पणी की थी। पंजाब के हालात पर उन्होंने कहा कि फिलहाल हम दर्शक की तरह देख रहे हैं, जो भी परिस्थिति बनेगी, उसके अनुसार फैसला लेंगे। 

सिद्धू के बारे में कहा कि उनके पुराने मित्र बताते हैं कि उनकी ज्यादा दिन बन नहीं पाती। उनका स्वभाव ऐसा है, एग्रेसिव हो जाते हैं। जबकि, संगठन चलाने में शालीनता की जरूरत होती है। उन्होंने फिर दोहराया कि कैप्टन अमरिंदर को लेकर पार्टी में कोई चर्चा नहीं हुई है। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- इनसाइड स्टोरी: आलाकमान पर दबाव डालने का सिद्धू का अंतिम पैंतरा, कैप्टन के इस्तीफे तक थी 'गुरु' की अहमियत

पंजाब में चुनाव के सवाल पर उन्होंने कहा कि इस पर संगठन निर्णय लेगा, इसके लिए रणनीति बनाई जाएगी। इससे पूर्व विजयवर्गीय ने स्वामी बालकपुरी महाराज की समाधि पर शीश नवाया। महामंडलेश्वर कर्णपुरी महाराज ने उनका स्वागत किया। इससे पहले विजयवर्गीय अपने मित्र गौतम मल्होत्रा के मॉडल टाउन स्थित आवास पर पहुंचे। उनकी पांचवीं बरसी पर उन्हें श्रद्धांजलि भेंट की और परिजनों के साथ शोक संवेदना व्यक्त की।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें