फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: शहर में काली एक्टिवा स्नैचर गिरफ्तार, एक दिन में करता था कई वारदात

Fri, 29 Mar 2024 09:09 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
अलग-अलग थानों में दर्ज हैं 10 मामले, एक दिन में कई स्नैचिंग की वारदात को देता था अंजाम
विज्ञापन

माता-पिता का है इकलौता बेटा, पिता का है अच्छा कारोबार, नशे ने बना दिया स्नैचर
संवाद न्यूज एजेंसी
मोहाली। ट्राइसिटी में एक दिन में कई स्नैचिंग की वारदात को अंजाम देने वाले एक आरोपी को मटौर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी शहर में काली एक्टिवा के नाम से जाना जाता है। इसकी पहचान हरमीत नूर निवासी चंडीगढ़ सेक्टर-36 के रूप में हुई है। हरमीत नूर अपने माता-पिता का इकलौता बेटा है। आरोपी ने कुछ दिन पहले ही 3बी2 से एक महिला का पर्स छीना है। हरमीत के खिलाफ मटौर थाने में स्नैचिंग का मामला दर्ज हुआ था। आरोपी की वारदात को अंजाम देते समय की सीसीटीवी कैमरे की फुटेज भी वायरल हुई थी, जिसके आधार पर उसे काबू किया गया है। उसे शुक्रवार को मोहाली अदालत में पेश किया गया, जहां से अदालत ने तीन दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। आरोपी हरमीत नशे का आदी है। अपनी नशे की लत पूरी करने के लिए वह स्नैचिंंग करता था और बड़ी बात कि वह वारदात के लिए वह अकेला ही निकलता था। उसने अपना कोई साथी नहीं बनाया है। पूछताछ में सामने आया है कि आरोपी हरमीत के खिलाफ पहले भी दस के करीब अलग-अलग थानों में मामले दर्ज हैं। हरमीत के अनुसार वह 7 मामलों में बरी हो चुका है। मोहाली में स्नैचिंग की वारदात को अंजाम देन के बाद चंडीगढ़ फरार हो जाता था।
एसएचओ मटौर गब्बर सिंह ने बताया कि आरोपी ट्राइसिटी में एक ही दिन में कई वारदात को अंजाम दे रहा था। वह अकेला काली एक्टिवा पर वारदात के लिए निकलता था। वह कई दिनों से पुलिस के लिए सिरदर्द बना था। मोहाली पुलिस को उसकी काफी समय से तलाश थी। आरोपी हरमीत नूर अच्छे परिवार से है। उसकी पॉश एरिया में कनाल की कोठी है और पिता का अच्छा कारोबार है। वह घर का इकलौता बेटा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी ने 26 मार्च को फेज-3बी1 निवासी कंवलप्रीत कौर से पर्स छीना था। कंवलप्रीत कौर घरेलू कामकाज का सामान लेने के लिए फेज-7 की मार्केट गई थी। जब वह सामान लेकर लौट रही थी तो रास्ते में हरमीत एक्टिवा आया और पर्स छीनकर भाग गया। झपटमार के झपट्टा मारने से वह अनियंत्रित हो गई थी। कंवलप्रीत कौर ने बताया कि उसके पर्स में पांच हजार रुपये कैश व कुछ जरूरी कागजात थे। उसने मामले में शिकायत मटौर थाना पुलिस को दी थी। पुलिस ने कंवलप्रीत कौर की शिकायत पर अज्ञात झपटमार के खिलाफ आईपीसी की धारा 379बी के तहत केस दर्ज किया था। यह वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें