गांव बहिबल कलां में नेशनल हाईवे पर चक्का जाम करते पंथक संगठन।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
बरगाड़ी बेअदबी मामले व उससे जुड़ी बहिबल कलां व कोटकपूरा गोलीकांड की घटनाओं के खिलाफ गांव बहिबल कलां में पिछले साल 16 दिसंबर से पंथक संगठनों ने मोर्चा खोला था। गुरुवार को मोर्चे के एक साल पूरा होने पर रखे समागम में फैसला लेकर पंथक संगठनों ने अमृतसर-बठिंडा नेशनल हाईवे पर स्थायी तौर पर चक्का जाम कर दिया है।
बहिबल कलां में चल रहे इंसाफ मोर्चे में राज्य सरकार के प्रतिनिधियों ने कई बार कार्रवाई करने का भरोसा दिया था। 14 अक्तूबर को गोलीकांड के बरसी समागम में पंजाब सरकार की तरफ से पहुंचे विधानसभा अध्यक्ष कुलतार सिंह संधवां ने डेढ़ माह में ठोस कार्रवाई का आश्वासन दिया था लेकिन फिर भी कुछ नहीं हुआ। मोर्चे के नेता व गोलीकांड पीड़ित परिवार सदस्य सुखराज सिंह ने कहा कि आप सरकार ने चुनाव के समय 24 घंटे में इंसाफ देने का भरोसा दिलाया था लेकिन नौ माह के कार्यकाल में भी कोई कदम नहीं उठाया गया।