फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गड़बड़ थी बायीं आंख, ऑपरेशन दायीं आंख का

Sat, 28 Mar 2015 08:06 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर(पंजाब)
विज्ञापन
विज्ञापन
फिलिपींस से चार साल की किरणदीप कौर जालंधर अपनी आंख का आपरेशन करवाने आई थी। डॉक्टरों ने आपरेट तो किया, लेकिन गलत आंख को। इसके बाद अस्पताल में हंगामा हो गया।
विज्ञापन


सूचना पाकर श्री गुरु रविदास सोसाइटी के प्रधान राबिन सांपला अपने साथियों समेत पहुंचे। सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची और परिजनों व डॉक्टरों से बात की।

थिंद आई अस्पताल के मालिक डॉ. जेएस थिंद का कहना था कि बच्ची की बायीं आंख में तो नुक्स था, लेकिन दायीं आंख भी हल्की सी खराब थी। इसलिए दायीं आंख का ऑपरेशन किया गया है, इसका फायदा बायीं आंख को भी पहुंचेगा। इस पर लोग संतुष्ट नहीं हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

गलत आंख पर पर पट्टी बंधी देख्‍ा परिजन भड़के

डॉ. जेएस थिंद के मुताबिक  दायीं आंख के ऑपरेशन का फायदा बायीं आंख को पहुंचने की बात पर जब लोग संतुष्ट नहीं हुए तो चिकित्सकों ने यहां तक कहा कि बच्ची की आंख को अगर कोई नुकसान होता है तो वह इसके जिम्मेदार होंगे।

सांपला ने बताया कि बच्ची किरणदीप की बायीं आंख में कमी थी, जिसका इलाज थिंद आई अस्पताल में करवाया जा रहा था। शुक्रवार को बच्ची का ऑपरेशन किया गया।

आपरेशन थियेटर से जब निकाला गया तो किरणदीप की दायीं आंख पर पट्टी बंधी हुई थी। तब परिजनों को पता चला कि चिकित्सकों ने बच्ची की गलत आंख का आपरेशन कर डाला है। इसके बाद परिजन भड़क गए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें