फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh: अब चीन भी मान रहा भारत का लोहा, मोदी के नेतृत्व में तेजी से बढ़ रहा भारत, चंडीगढ़ में बोले नड्डा

Sun, 07 Jan 2024 10:37 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

चंडीगढ़ पहुंचे जेपी नड्डा ने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में देश तेजी से आगे बढ़ रहा है। अब तो चीन भी भारत का लोहा मानने लगा है। देश की अर्थव्यवस्था 11वें से पांचवें पायदान पर पहुंच गई है। 
विज्ञापन
कार्यकर्ताओं को संबोधित करते भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में जिस तरह देश विकास के पथ पर आगे बढ़ रहा है, उससे चीन भी भारत का लोहा मान रहा है। चीन की एक मीडिया रिपोर्ट कहती है कि भारत में विकास सबसे तीव्र गति से हो रहा है और लोगों को सामाजिक न्याय मिल रहा है। नड्डा मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान में पार्टी की जीत के बाद पहली बार चंडीगढ़ कार्यालय पहुंचे। यहां भारी संख्या में जुटे कार्यकर्ताओं ने फूलमालाओं से उनका स्वागत किया। इससे पूर्व पंचकूला में उनका रोड शो हुआ।

विज्ञापन


दोपहर तीन बजे के बाद नड्डा के साथ वाहनों का काफिला सेक्टर-33 पहुंचा। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं से कहा कि जिस उत्साह से आपने मेरा स्वागत किया, वह मेरा नहीं बल्कि उन तीन राज्यों के जनादेश का स्वागत है, जहां के लोगों ने भाजपा को जीत दिलाई। उन्होंने कहा कि यह मेरा कार्यक्रम एक छोटी सी बैठक के रूप में रखा गया था लेकिन कार्यकर्ताओं ने इसे जनसमूह में तब्दील कर दिया।

नड्डा ने कहा कि देश मजबूती से मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा है। लोकप्रियता में मोदी इस वक्त नंबर एक पर हैं। यह गौरव का विषय है। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी का चंडीगढ़ से विशेष संबंध रहा है। उन्होंने यहां के हर सेक्टर में बैठक की है। मुझे आज भी याद है जब हमने उनके साथ इस कार्यालय की नींव रखी थी। नड्डा ने कहा कि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश की अर्थव्यवस्था 11वें पायदान से पांचवें स्थान पर पहुंच गई है। देश स्टील उत्पादन में चौथे नंबर से दूसरे नंबर पर पहुंच गया है। वहीं ऑटो मोबाइल सेक्टर में देश तीसरे नंबर पर है। भाजपा के काल में महिलाओं का सशक्तीकरण हुआ है, किसानों को मुख्यधारा में लाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

मंच से मांगी कार्यकर्ताओं से माफी

भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा के आगमन पर प्रदेश कार्यालय के मुख्य द्वार पर काफी भीड़ एकत्र हो गई। इस दौरान कार्यकर्ताओं और नड्डा के सुरक्षा कर्मियों के बीच हल्की धक्कामुक्की भी हुई। इस पर नड्डा ने मंच पर आते ही कार्यकर्ताओं से माफी मांगते हुए कहा कि आपने खुद धक्के खाए लेकिन मुझे धक्कों से बचाया। इसके लिए मैं आपका आभारी हूं।

पार्टी की झोली में डालेंगे चंडीगढ़ की सीट : मल्होत्रा

प्रदेश अध्यक्ष जतिंदर पाल मल्होत्रा ने अपनी पूरी टीम के साथ भाजपा कार्यालय में राष्ट्रीय अध्यक्ष का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि यह उनका व चंडीगढ़ के सभी कार्यकर्ताओं का सौभाग्य है जो आज उन्हें राष्ट्रीय अध्यक्ष का सानिध्य और मार्गदर्शन मिला।

उन्होंने राष्ट्रीय अध्यक्ष को विश्वास दिलाया कि राष्ट्रीय नेतृत्व के मार्गदर्शन से लोकसभा चुनाव में चंडीगढ़ की सीट जीतकर पार्टी की झोली में डालेंगे, जो नरेंद्र मोदी को देश का पुनः प्रधानमंत्री बनने की माला में एक मोती होगा। नड्डा ने भाजपा चंडीगढ़ की कोर कमेटी के सदस्यों की बैठक कर चंडीगढ़ के राजनीतिक हालात की जानकारी ली व संगठनात्मक दिशा निर्देश भी दिए। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें