फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आठ हजार रुपये रिश्वत लेते बिजली विभाग का जेई गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। सीबीआई ने सोमवार को बिजली विभाग के जेई को आठ हजार रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। सीबीआई जेई राकेश कुमार को मंगलवार को अदालत में पेश करेगी। सीबीआई ने जेई के घर में छापेमारी कर कई दस्तावेज कब्जे में लिए हैं। वहीं जेई से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन

सीबीआई को एक व्यक्ति ने शिकायत दी थी कि बिजली विभाग का जेई राकेश कुमार किसी काम को लेकर रिश्वत मांग रहा है। आठ हजार रुपये में सौदा तय हुआ है। सीबीआई की टीम ने ट्रैप लगाकर जेई को गिरफ्तार कर रकम बरामद कर ली। बता दें कि बीते 26 मई को सीबीआई ने सेक्टर-38 के स्टेशन फायर ऑफिसर (एसएफओ) सुरजीत सिंह को 30 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया था। आरोपी मुख्य अग्निशमन अधिकारी (सीएफओ) के हस्ताक्षर करवाकर जल्द अनापत्ति प्रमाण पत्र (एनओसी) दिलवाने के नाम पर रुपये मांग रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें