फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जाट आरक्षण के दौरान दंगा, प्रकाश सिंह कमेटी के निशाने पर डीजीपी

Sun, 22 May 2016 07:17 PM IST
प्रवीण पाण्डेय/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
जाट हिंसा पर प्रकाश सिंह ने सीएम को रिपोर्ट सौंपते। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
जाट आरक्षण आंदोलन के बाद आई प्रकाश सिंह कमेटी रिपोर्ट के साइड इफेक्ट क्या होंगे यह बाद में पता चलेगा, फिलहाल गृह विभाग के अलावा सूबे के तत्कालीन डीजीपी यशपाल सिंघल को कमेटी ने सीधे तौर पर कटघरे में खड़ा कर दिया है।
विज्ञापन


कमेटी की रिपोर्ट ने राज्य पुलिस के मुखिया पर जो आरोप लगाए हैं। उससे स्पष्ट है कि सरकार को कहीं न कहीं इन आरोपों की भनक पहले ही लग गई थी। इसके चलते हरियाणा के डीजीपी को पद से हटाया गया।

सूत्रों के मुताबिक कमेटी ने रिपोर्ट में जो सवाल उठाए हैं उसमें तीन बिंदुओं पर राज्य के तत्कालीन पुलिस प्रमुख को घेरा है। कमेटी ने कहा है कि डीजीपी घटना के समय हेलीकॉप्टर से जिलों का दौरा कर सकते थे। उनका जिलों में यह दौरा करना ही एक बड़ा मैसेज देता।
विज्ञापन


इसके अलावा डीजीपी ने उपद्रव के दौरान पुलिस अधीक्षकों के साथ वीडियो कान्फ्रेंस क्यों नहीं की। तीसरी बड़ी टिप्पणी यह की है कि जांच के दौरान पता चला है कि ऐसा नहीं लग रहा था कि डीजीपी उस समय लीडरशिप दे पा रहे थे।
Trending Videos
विज्ञापन

अभी कई और वरिष्ठ अधिकारियों पर गाज गिरेगी

यूपी के पूर्व डीजीपी प्रकाश सिंह - फोटो : amar ujala
इसके अलावा उन्होंने गृह विभाग पर पीके दास का नाम लिए बिना ही टिप्पणियां की हैं। प्रकाश कमेटी ने कहा है कि गृह विभाग ने जो दिशा-निर्देश जारी किए वे नाकाफी थे, गृह विभाग और दिशा निर्देश जारी कर सकता था।
 
इस तकनीकी पहलू पर हो सकता है विवाद:
तत्कालीन होम सेक्रेट्री ने उस समय जिलों के डीसी की गुजारिश पर मजिस्ट्रेटों के लिए आर्डर जारी किए थे। होम सेक्रेट्री ने केंद्रीय गृह सचिव को सेंट्रल आर्म फोर्स के लिए चिट्ठी लिखी थी।
 
आईएएस और आईपीएस लॉबी दो धड़ों में: 
कमेटी की रिपोर्ट के बाद सूबे की आईएएस और आईपीएस लॅाबी दो धड़ो में बंट गई है। एक धड़ा अफसरों की सपोर्ट के लिए अंदरूनी तौर पर खड़ा है तो दूसरा धड़ा वह है जो इस समय सरकार की गुड-बुक में है। सूत्रों के मुताबिक कमेटी की रिपोर्ट पर अभी कई और वरिष्ठ अधिकारियों पर गाज गिरेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें