फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जाट आरक्षण आरक्षण के मुद्दे पर भाजपा स्पष्ट करे स्थिति : हुड्डा

Tue, 07 Jun 2016 10:19 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/चंडीगढ़
विज्ञापन
bhupinder singh hudda
विज्ञापन
हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने भाजपा से कहा है कि वह जाट आरक्षण के मामले में भ्रम और अनिश्चितता की स्थिति स्पष्ट करें।
विज्ञापन


आरोप लगाया है कि प्रकाश सिंह कमेटी की रिपोर्ट से जाहिर होता है कि पिछले दिनों सूबे में जो हिंसा हुई, उसे रोक न पाने की स्थिति के लिए प्रदेश सरकार खुद जिम्मेदार है। ऐसे में सरकार को सत्ता में बने रहने का कोई हक नहीं है ।

पूर्व सीएम ने वेंकैया नायडू कमेटी पर भी स्थिति स्पष्ट करने की मांग की है। पूर्व मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया है कि प्रदेश सरकार पिछली बार आंदोलन से निपटने में विफलता के कारण प्रतिशोध की भावना दिखा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


झूठे मुकदमे पहले भी दर्ज कराए गए और अब बड़ी संख्या में निर्दोषों को फंसाया जा रहा है। शांतिपूर्ण धरने और प्रदर्शन में शामिल वालों का पुलिस थानों में रिकार्ड दर्ज किया जा रहा है।

सरकार को ऐसे तुगलकी फरमान जारी करने से दूर रहने की चेतावनी देते हुए हुड्डा ने कहा है कि धरने पर बैठे लोगों से सरकार को बात करनी चाहिए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें