फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जाट आंदोलन: हरियाणा में सुधरने लगे हालात, हाइवे खुले

Wed, 24 Feb 2016 01:10 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
जाट आंदोलन के चलते हरियाणा में जिंदगी पटरी पर लौटने लगी है। हिसार-चंडीगढ़ हाइवे खोल दिया गया है। कालावन के पास रेलवे ट्रैक को खाली कर दिया गया है।
विज्ञापन

टोहाना में जाटों ने आंदोलन को वापस लेने का ऐलान कर दिया है। महेंद्रगढ़ जिले में शांति बनी हुई है।

कई जिलों में कफर्यू हटा दिया गया है। हालांकि सुरक्षा के मद्देनजर सेना पूरी स्थिति पर नजर बनाए हुए है। सोनीपत में कफर्यू में 4 घंटे की ढील दी गई है। सिरसा से फतेहाबाद के बीच रोडवेज बस सेवा शुरू कर दी गई है।

हालांकि जांट आंदोजन के चलते कुरुक्षेत्र में आज होने वाली बीएड की सप्लीमेंट्री परीक्षा को रद्द कर दिया गया है। चंडीगढ़-नई दिल्ली शताब्दी ट्रेन रद्द है। सिरसा और डबवाली में किसानों का धरना जारी है। डबवाली में इनेलो ने कांग्रेस के प्रो वीरेंद्र सिंह का पुतला फूंका।
विज्ञापन

कई रास्ते खुल गए हैं, ट्रैफिक सामान्य

आरक्षण की हिंसा में झुलस रहे हरियाणा में अब हालात सुधरने लगे हैं। कई रास्ते खुल गए हैं। ट्रैफिक सामान्य होने लगा है। मंगलवार शाम तक हरियाणा के सभी रास्तों के खुलने की उम्मीद है। वैसे, ऑल इंडिया जाट संघर्ष समिति के एलान के बाद भी कई जगह अभी भी प्रदर्शनकारी डटे हैं।
गौरतलब है कि पिछले 9 दिन से आरक्षण की मांग को लेकर हरियाणा के जाट प्रदेशभर में आंदोलन कर रहे हैं।

दिल्ली-चंडीगढ़ नेशनल हाइवे खोल दिया गया है। सोनीपत में आर्मी की देख-रेख में सोमवार रात 10.45 बजे जीटी रोड पर से ट्रैफिक शुरू हो गया। इसके अलावा दिल्ली-रेवाड़ी-जयपुर और महेंद्रगढ़-झुंझुनु हाईवे खुल चुके हैं। रोहतक-पानीपत हाईवे पर ट्रैफिक शुरू हो चुका है।

सांपला के नेशनल हाईवे-10 पर लगे जाम को खोल दिया गया है। जबकि इस्माइला में रेलवे ट्रैक भी आंदोलनकारियों ने खाली कर दिया है। प्रधान सचिव, एडीजीपी और मंडलायुक्त से मुलाकात करने के बाद मांग पूरी होने पर आंदोलनकारियों ने रास्ते खोल दिए। हालांकि एमडीयू के आगे आंदोलनकारी जमे हैं। वे जाम खोलने के लिए तैयार नहीं हैं।

इधर, शहर में चप्पे-चप्पे पर सेना, अर्धसैनिक बल के जवान और पुलिस तैनात हैं। एमडीयू के आगे जाम लगाकर बैठे आंदोलनकारियों को जाट कॉलेज और दिल्ली बाईपास की ओर से सेना ने घेरा हुआ है और उनको उठाने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन

उबल रहा हरियाणा, सोनीपत में सेना की गोली से 4 मरे

 आरक्षण आंदोलन की आड़ में उपद्रवियों ने सोमवार को सोनीपत, हिसार के हांसी और कैथल में जमकर बवाल किया। सोनीपत में जीटी रोड पर कब्जा छुड़वाने के लिए सेना को लड़सौली गांव में फायरिंग करनी पड़ी। इसमें चार लोगों की मौत हो गई और 10-11 लोग घायल हो गए। जिले के राजुलगढ़ी स्टेशन पर खड़ी मालगाड़ी को फूंक दिया गया।

इस बीच आंदोलन के दौरान गायब हुए एक युवक का शव गोहना में मिला है। उधर, झज्जर में अब तक 12 लोगों की मौत हुई है। इनमें से एक की मौत दिल्ली के सफदरगंज अस्पताल में हुई। इस तरह हिंसा में अब तक 24 लोगों की मौत हो गई है। हालांकि प्रशासन ने 16 मौतों की ही पुष्टि की है।

हिसार के हांसी में कर्फ्यू के बावजूद लगातार तीसरे दिन जातीय हिंसा के चलते माहौल तनावपूर्ण रहा। पुलिस की मौजूदगी में आंदोलनकारियों ने एक वाहन शोरूम में आग लगा दी। ढाणी पाल में एक युवक को गोली मार दी गई। गंभीर हालत में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। तनावपूर्ण हालात के मद्देनजर सैनीपुरा, सिसाय, ढाणी पाल में कर्फ्यू लगा दिया गया है।

शाम को हिसार में भी पथराव और फायरिंग हुई। रोहतक शहर में तनावपूर्ण शांति रही, लेकिन महम में एसडीएम की गाड़ी जला दी गई। हालांकि शाम में आंदोलन का अगुवा बने सांपला में पिछले नौ दिन से एनएच-10 पर डटे आंदोलनकारियों ने जाम खोल दिया। इससे रोहतक और दिल्ली के बीच यातायात सामान्य होने की उम्मीद है।

सरकार की ओर से जाट आरक्षण दिए जाने का भरोसा देने और कमेटी गठित करने की घोषणा के बाद रविवार रात कुछ जिलों में हालात सुधरने लगे थे, लेकिन उपद्रवी शांत नहीं हुए।

सोनीपत, हिसार, कैथल में रात भर जगह-जगह बवाल होता रहा। जाट-गैरजाट बिरादरी के लोगों ने एक-दूसरे की दुकानों में आग लगाई, वाहन जलाए और घरों पर हमले किए। कैथल में गैरजाट बिरादरी के लोगों की करीब एक दर्जन दुकानों को फूंक दिया गया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें