फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जाट आरक्षणः एक मई को रोहतक से शुरू होगा जेल भरो आंदोलन

Sun, 10 Apr 2016 12:15 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
विज्ञापन
जाट आंदोलन, जाट आरक्षण - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप लगाते हुए युवा जाट एकता मंच एक मई को जेल भरो आंदोलन की शुरूआत करेगा। रोहतक से शुरू होने वाले आंदोलन के साथ जाट समाज के अलावा खाप प्रतिनिधियों को भी जोड़ा जाएगा।
विज्ञापन


यह निर्णय शनिवार को जाट भवन में आयोजित युवा जाट एकता मंच की बैठक में लिया गया। मंच के संयोजक नवीन मलिक और सतीश राणा ने कहा कि प्रदेश सरकार ने आंदोलन के बाद वादा किया था कि निर्दोष लोगों को जेल से बाहर कर मुकदमे हटाएं जाएंगे। अब सरकार अपने वादे से मुकर रही है।

मुख्यमंत्री बयान दे रहे हैं कि न तो किसी को जेल से रिहा किया जाएगा और न किसी के मुकदमे वापस लिए जाएंगे। इसके विरोध में एक मई को जेल भरो आंदोलन की शुरूआत की जाएगी। आंदोलन शांतिपूर्ण तरीके से किया जाएगा। मंच के पदाधिकारी राजमल हुड्डा और रामप्रकाश खत्री ने कहा कि जेल भरो आंदोलन में खाप प्रतिनिधियों को भी साथ लिया जाएगा।
विज्ञापन


विनीत धनखड़ ने कहा कि सुबह 11 बजे सभी जाट भवन से जेल भरो आंदोलन की शुरूआत करेंगे। बैठक में शांति और सद्भाव की भी अपील की गई। इस मौके पर राजेश दहिया, विक्रांत खटखड़, वीरेंद्र, रणबीर, संदीप, नवीन श्योराण, विक्की मदीना, सोनू मोखरा, रमेश, संदीप, वीरेंद्र हुड्डा और जुगनू आदि मौजूद रहे। 

एक महीने तक देंगे रिहाई के लिए ज्ञापन
जेल भरो आंदोलन से पहले एक मई तक हर रविवार को प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों पर पीएम और सीएम के नाम संबोधित ज्ञापन डीसी को दिया जाएगा। इसके अलावा गांव और शहर जाकर लोगों को सरकार की वादाखिलाफी के बारे में बताया जाएगा। 

जेल भरो आंदोलन के निर्णय की अभी जानकारी नहीं है। इसमें खाप साथ देगी या नहीं, यह रोहतक, सोनीपत और झज्जर जिले के खाप प्रतिनिधियों के साथ बैठक करने के बाद ही फैसला लिया जाएगा। 
विज्ञापन

- हरदीप अहलावत, 84 खाप प्रधान रोहतक
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें