हरियाणा के रोहतक में बाबा रामदेव के भारत माता की जय नहीं बोलने वालों की गर्दन काटने वाले बयान के खिलाफ अब जाट समाज के कुछ लोग भी उतर गए हैं। मंगलवार को जाट भवन में हुई बैठक में इस पर कड़ा विरोध जताया गया।
साथ ही कहा कि बाबा रामदेव ने तीन दिन के अंदर माफी नहीं मांगी तो देश व प्रदेश में उनके उत्पादों का जलाया जाएगा। बैठक में लोगों ने कहा कि तीन दिन पूर्व सद्भावना सम्मेलन में बाबा रामदेव ने भारत माता की जय नहीं बोलने वालों की गर्दन काटने को लेकर भाषण दिया था।
से सद्भावना सम्मेलन में इस तरह की बयानबाजी ने आग में घी डालने का काम किया है। संत और तलवार का कोई मेल नहीं है। रामदेव इस तरह के भड़काऊ भाषण देश व प्रदेश का माहौल खराब कर रहे हैं।