हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने विधायक जसविंद्र सिंह संधू के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उधर, नेता विपक्ष चौधरी अभय सिह चौटाला ने पूर्व कृषि मंत्री जसविंदर सिंह संधू के आकस्मिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए कहा कि पूर्व कृषि मंत्री का जाना केवल इनेलो की ही नहीं बल्कि पूरे प्रदेश की क्षति है। इस दुख की घड़ी में इनेलो परिवार शोक संतप्त परिवार के साथ खड़ा है।