चंडीगढ़। सेक्टर-7 स्थित स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में दो दिवसीय चंडीगढ़ एथलेटिक्स अंडर-23 चैंपियनशिप का शनिवार को समापन हो गया। चैंपियनशिप के दूसरे दिन खिलाड़ियाें ने शानदार प्रदर्शन कर पदक अपने नाम किए। पुरुष वर्ग की 400 मीटर दौड़ में जसप्रीत सिंह पहले, महेंद्र कुमार दूसरे व नित्या आहूजा तीसरे स्थान पर रहे। 800 मीटर दौड़ में जसप्रीत सिंह पहले, ओंकार सिंह दूसरे व अमनप्रीत सिंह तीसरे स्थान पर रहे। 5000 मीटर दौड़ में सारूल कुमार पहले, मेहताब दूसरे, आर्यन तीसरे स्थान पर रहे। ऊंची कूद में सुरजीत कुमार पहले, अमित दूसरे, आर्यमन तीसरे स्थान पर रहे।
महिलाआें की 400 मीटर दौड़ में अंशिका पहले, सीता दूसरे व चरणप्रीत तीसरे स्थान पर रही। 200 मीटर दौड़ में सिमरन कौर पहले, अमनप्रीत कौर दूसरे व वान्या तीसरे स्थान पर रही।