फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा कांग्रेस में बढ़ी रार: विवादों में घिरी SRK गुट की जनसंदेश यात्रा, प्रभारी बोले- हमसे नहीं हुई चर्चा

Wed, 03 Jan 2024 11:27 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

हरियाणा में सैलजा, रणदीप सिंह सुरजेवाला और किरण चौधरी गुट की पहचान एसआरके के रूप में है। अब इस गुट की जनसंदेश यात्रा विवादों में घिर गई है। पार्टी प्रभारी और प्रदेशाध्यक्ष ने ऐसी किसी भी यात्रा की जानकारी होने से इनकार कर दिया है। सैलजा की यह यात्रा 17 जनवरी को शुरू होगी। 
विज्ञापन
कुमारी सैलजा, रणदीप सुरजेवाला और किरण चौधरी। - फोटो : फाइल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा कांग्रेस की पूर्व प्रदेशाध्यक्ष कुमारी सैलजा की 17 जनवरी से शुरू होने वाली वाली जनसंदेश यात्रा पहले ही विवादों में आ गई है। हरियाणा कांग्रेस प्रभारी दीपक बावरिया और कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष उदयभान ने कहा है कि यात्रा के संबंध में उनके साथ कोई चर्चा नहीं की गई है। बावरिया का कहना है कि यात्रा को लेकर न तो उनके साथ कोई विचार-विमर्श हुआ है और न ही किसी ने स्वीकृति मांगी। कांग्रेस हाईकमान का रुख साफ है कि कांग्रेस के कार्यक्रम के समानांतर कोई और कार्यक्रम होगा तो उसको हम अनुमति नहीं देंगे।

विज्ञापन


दिल्ली में पत्रकारों से बातचीत के दौरान बाबरिया ने कहा कि चार जनवरी को होने वाली बैठक में राहुल गांधी की न्याय यात्रा और लोकसभा चुनाव को लेकर मंथन किया जाएगा। इसके अलावा, नेताओं की जिम्मेदारी भी तय की जाएगी। एक सवाल के जवाब में बावरिया ने कहा कि 2024 के लोकसभा चुनावों को लेकर पार्टी पूरी तरह से तैयार है। लगातार कांग्रेस का परिवार बढ़ रहा है। पूर्व मंत्री निर्मल सिंह पांच जनवरी को दिल्ली में पार्टी ज्वाइन करेंगे। हाईकमान की अनुमति के बाद ही वह पार्टी में आ रहे हैं।

गौर हो कि कुमारी सैलजा 10 लोकसभा क्षेत्रों में यात्रा निकालने का एलान कर चुकी हैं। एसआरके (सैलजा, रणदीप सुरजेवाला और किरण चौधरी) गुट की ओर से निकाली जाने वाली इस यात्रा को लेकर पहले ही अटकलें लगाई जा रही हैं, क्योंकि नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा की अगुआई में पहले ही मिलन कार्यक्रम चल रहे हैं। साथ ही अलग-अलग हलकों में रैलियां की जा रही हैं। जबकि सैलजा, सुरजेवाला और किरण चौधरी हुड्डा के कार्यक्रमों से दूरी बनाए हुए हैं।

प्रदेशाध्यक्ष उदयभान ने भी साधा निशाना

प्रदेशाध्यक्ष उदयभान ने कहा कि जनसंदेश यात्रा के संबंध में मुझे कोई जानकारी नहीं है। मुझे इस तरह की यात्रा का कोई न्योता भी नहीं आया है। एक अन्य सवाल पर प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि भाजपा अब 80 पार का नारा दे रही है, जबकि पिछली बार 75 पार का नारा देकर लोगों को गुमराह किया था। इस बार लोग उनके झांसे में नहीं आएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें