आप की बंपर जीत और कांग्रेस व भाजपा की करारी हार के मुख्य कारण...
आप की जीत..
1- सीएम मान द्वारा पूरी ताकत के साथ प्रचार में उतरना व जालंधर में घर लेना.
2- भगत बिरादरी के उम्मीदवार को टिकट देना
3- सीएम की पत्नी गुरप्रीत कौर द्वारा कमान संभालना
4- सीएम मान द्वारा भगत को मंत्री बनाने की घोषणा
5- आप के संगठन का जमीनी स्तर पर काम करना
भाजपा की हार के कारण..
1- दिल्ली से कोई केंद्रीय मंत्री प्रचार के लिए नहीं आया
2- पार्टी के संगठन के कई नेताओं ने किनारा किया आप में शामिल हो गए
3- पार्टी के कई सीनियर नेताओं का भीतराघात, आप के साथ मिले
4- सीएम मान के बराबर में कोई स्टेज पर बोलने वाला नेता नहीं
5- लोगों की पूर्व विधायक शीतल अंगुराल के साथ नाराजगी
कांग्रेस की हार के कारण..
1- कांग्रेस की उम्मीदवार सुरिंदर कौर कमजोर मानी जाती रही
2- सीनियर डिप्टी मेयर रहते वेस्ट इलाके में विकास न करना
3- कांग्रेस में एकजुटता की कमी, बिखरा रहा संगठन
4- कांग्रेस की सीनियर नेताओं का चुनावों से किनारा
5- कांग्रेस के नेताओं का अन्य पार्टियों में जाना