फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalandhar: जालंधर पुलिस ने किया अंतरराज्यीय तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, 12 किलो गांजे के साथ दो गिरफ्तार

Sat, 10 Feb 2024 01:08 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब)

सार

पकड़े गए आरोपी ओडिशा से गांजा लाते थे और रेल और बस परिवहन से इसे राज्य में पहुंचाते थे। गिरोह को यह खेप जालंधर पहुंचानी थी, लेकिन पुलिस ने उनके नापाक मंसूबों को नाकाम कर दिया।
विज्ञापन
arrest symbol - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जालंधर कमिश्नरेट पुलिस ने 12 किलो गांजा के साथ दो व्यक्तियों को गिरफ्तार करके एक अंतरराज्यीय ड्रग रैकेट का भंडाफोड़ किया है। पुलिस कमिश्नर स्वप्न शर्मा ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि शहर में गांजा तस्करी करने वाला एक अंतरराज्यीय गिरोह सक्रिय है। 
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि सूचना के आधार पर पुलिस पार्टी ने संत नगर रेलवे क्रॉसिंग, रेलवे कॉलोनी के पास जाल बिछाया। संदेह के आधार पर टीम ने दो युवकों को रोककर पूछताछ की तो उन्होंने अपना नाम मोहम्मद असलम और मोहम्मद दानिश दोनों निवासी गांव हनवारा, गोंडा उत्तर प्रदेश बताया। कमिश्नर ने बताया कि टीम ने चेकिंग के दौरान इनके कब्जे से 12 किलो गांजा बरामद करने में सफलता हासिल की है। पुलिस पार्टी ने आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ थाना न्यू बारादरी जालंधर में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। 

सीपी शर्मा ने कहा कि जांच के दौरान यह पता चला है कि गिरोह ओडिशा से गांजा लाता था और रेल और बस परिवहन से इसे राज्य में पहुंचाता था। पुलिस कमिश्नर ने बताया कि गिरोह को यह खेप जालंधर पहुंचानी थी, लेकिन पुलिस ने उनके नापाक मंसूबों को नाकाम कर दिया। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार दोनों आरोपियों का कोई पिछला आपराधिक रिकॉर्ड नहीं है। सीपी स्वपन शर्मा ने कहा कि मामले की आगे की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें