फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalandhar: ई-रिक्शा को टक्कर मारने का आरोपी ऑडी चालक गिरफ्तार, पीएपी जालंधर में कर रहा है ट्रेनिंग

Fri, 02 Feb 2024 03:31 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब)

सार

ऑडी कार ने ई-रिक्शा को टक्कर मार दी थी। इसमें विधिपुर रेलवे क्रॉसिंग के पास रहने वाले परमजीत सिंह, श्री गुरु रविदास नगर निवासी जगदीश चंद्र और किशनपुरा से सटी मुस्लिम कॉलोनी निवासी पंकज की मौत हो गई थी। तीनों के शव सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रख दिए थे क्योंकि परिजनों ने पोस्टमार्टम करवाने से इंकार कर दिया था।  
विज्ञापन
Arrest demo - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जालंधर देहात के एरिया में थाना मकसूदां के अधीन आते विधिपुर रेलवे क्रॉसिंग के पास हुए सड़क हादसे के मामले में फरार ऑडी कार के ड्राइवर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उसकी पहचान बटाला के रहने वाले गुरप्रीत सिंह उर्फ अमरजीत सिंह के रूप में हुई है। वह पंजाब पुलिस का सिपाही है और जालंधर के पीएपी में उसकी ट्रेनिंग चल रही थी। 
विज्ञापन


हादसे की रात गुरप्रीत परिवार को बटाला छोड़कर वापस आना चाहता था और जल्दबाजी में हादसा हो गया। पुलिस ने गुरप्रीत को अदालत में पेश कर दो दिन का रिमांड लिया है। हादसे में ई-रिक्शा सवार तीन लोगों की मौत हो गई थी। पुलिस ने तीनों के शवों का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिए हैं। बीते दिन परिजनों ने थाना के बाहर धरना दे आरोपी की गिरफ्तारी की मांग की थी। 

थाना मकसूदां के प्रभारी सिकंदर सिंह ने बताया कि ऑडी ड्राइवर गुरप्रीत सिंह ने प्राथमिक पूछताछ में माना कि हादसे के बाद वह काफी घबरा गया था। उसके साथ उसका परिवार भी था। इसके चलते वह अपने परिजनों के साथ मौके से फरार हो गया था। 
विज्ञापन


एसएचओ ने बताया कि गुरप्रीत को गिरफ्तार करने के लिए पंजाब के विभिन्न जिलों में पुलिस पार्टियां भेजी गई थी। देर रात उसे बटाला के पास से ही गिरफ्तार किया गया है। 

हादसे के वक्त नशे में होने का था आरोप
मृतकों के परिवार ने आरोप लगाया था कि घटना के वक्त कार ड्राइवर नशे में था। इसे लेकर पुलिस ने शुक्रवार को उसका मेडिकल भी करवाया। हादसे के बाद पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया था। इससे नाराज पारिवारिक सदस्यों ने थाना मकसूदा के बाहर से रोड जाम कर दिया था। शाम करीब 6 बजे पीड़ितों ने पुलिस की बात मानी और किसी तरह रोड खाली करवाया गया था।
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें