फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab: जालंधर की नीना तांगड़ी बनी ओंटारियो की मंत्री, कहा-घर खोजने वालों के लिए करेंगे काम

Sun, 02 Apr 2023 03:26 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर

सार

मूल रूप से अमृतसर की रहने वाली नीना तांगड़ी की शादी जालंधर के बिलगा गांव के अश्विनी तांगड़ी के साथ हुई थी। उनकी शादी इंग्लैंड में हुई थी, लेकिन उसके बाद उनका परिवार कनाडा में शिफ्ट हो गया। वहां उन्होंने अपनी इंश्योरेंस कंपनी शुरू की, जिसके साथ वह समाज सेवा भी करती रहीं।
विज्ञापन
नीना तांगड़ी - फोटो : फाइल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जालंधर के डीएवी पब्लिक स्कूल बिलगा के चेयरमैन अश्विनी तांगड़ी की धर्मपत्नी नीना तांगड़ी कनाडा में एसोसिएट मिनिस्टर ऑफ हाउसिंग बन गई हैं। अपनी योग्यता और कर्तव्यनिष्ठा के कारण वह यह पद प्राप्त कर सकी हैं। नीना तांगड़ी आज भी अपने गांव बिलगा से अथाह स्नेह रखती हैं। ओंटारियों प्रांत में टोरंटो के अलावा कनाडा की राजधानी ओटावा भी आती है।
विज्ञापन


तांगड़ी परिवार ने डीएवी प्रबंधक समिति को स्कूल चलाने के लिए दो एकड़ भूमि दान में दी थी और बिलगा में फिजियोथैरेपी सेंटर और आयुर्वेद सेंटर भी इस परिवार द्वारा चलाया जा रहा है। पिछले महीने ही नीना तांगड़ी अपनी निजी यात्रा पर भारत आईं थीं। 

मंत्री बनने के बाद बातचीत में नीना तांगड़ी ने कहा कि जो लोग कनाडा में पहली बार अपना घर खरीदना चाहते हैं या विदेशों से आए जो विद्यार्थी यहां पर घर खरीदना चाहते हैं, उनके लिए वह विशेष रूप से काम करेंगी। नीना तांगड़ी 2018 में मिसिसॉगा स्ट्रीटविले ओंटारियो में एमपीपी चयनित की गई थीं। जून 2021 से जून 2022 तक उन्होंने स्मॉल बिजनेस और रेड टेप रिडक्शन मंत्रालय संभाला था और अपनी सेवाएं दी थी।
विज्ञापन


अमृतसर की रहने वाली हैं नीना
मूल रूप से अमृतसर की रहने वाली नीना तांगड़ी की शादी जालंधर के बिलगा गांव के अश्विनी तांगड़ी के साथ हुई थी। उनकी शादी इंग्लैंड में हुई थी, लेकिन उसके बाद उनका परिवार कनाडा में शिफ्ट हो गया। वहां उन्होंने अपनी इंश्योरेंस कंपनी शुरू की, जिसके साथ वह समाज सेवा भी करती रहीं। इसकी वजह से उनकी लोकप्रियता बढ़ने लगी। इसे देखते हुए 1994 में प्रोग्रेसिव कंजरवेटिव पार्टी ने मिसिसॉगा स्ट्रीटविले से चुनाव में खड़ा किया। उन्होंने यहां से तीन चुनाव लड़े लेकिन हार गईं हालांकि चौथी बार में नीना ने चुनाव जीत पूरे भारत समेत अपने शहर का भी नाम ऊंचा किया, अब उन्हें मंत्री पद दिया गया है।

नीना ने कहा कि यह पंजाब व भारत के लिए गर्व की बात है और वह कनाडा में अपने मूल देश का नाम व सम्मान ऊंचा रखेगी। उन्होंने कहा कि अभी हमारे सामने सबसे बड़ा मुद्दा आपूर्ति का है। हमारे पास जितने लोग हैं, उनके लिए पर्याप्त आवास नहीं हैं। भारत व अन्य देशों से जो छात्र पढ़ने आ रहे हैं उनको भविष्य में घर खरीदना एक सपना होता है, इसलिए जैसे-जैसे बच्चे बड़े होते हैं और अपने माता-पिता से अलग हो जाते हैं, और शादी कर लेते हैं, वे अपने पहले घर की तलाश कर रहे होते हैं। इसलिए आवास की आपूर्ति अभी हमारा सबसे बड़ा मुद्दा है। हमारी सरकार इसी पर ध्यान केंद्रित कर रही है, अधिक आवास आपूर्ति प्राप्त करना, जिसका अर्थ है अधिक आवास का निर्माण करना। आवास बहुत महंगा है और हम कैसे तरीके खोज सकते हैं। भारत से आने वाले विद्यार्थियों के लिए रास्ता खोजा जा रहा है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें