फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जैन ने बंसल से पूछे पांच सवाल, खुली बहस की चुनौती

Fri, 28 Mar 2014 08:15 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व सांसद सत्यपाल जैन ने शुक्रवार को सेक्टर-33 स्थित प्रदेश कार्यालय कमलम में प्रेस वार्ता कर सांसद और कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार पवन कुमार बंसल से पांच सवाल किए हैं।
विज्ञापन


उन्होंने पवन बंसल को बहस के लिए खुली चुनौती दी है। जैन ने पूछा कि रेलमंत्री केपद से त्यागपत्र देने का कारण क्या है? जैन ने कहा कि बंसल जितना प्रयास कर लें बचकर जाने नहीं देंगे। चंडीगढ़ की जनता को अपने सांसद का किरदार जानने का हक है।

उन्होंने कहा बंसल के भांजे के घर से 90 लाख रुपये कहां से मिला। जैन ने वे कॉल डिटेल भी दिखाए जो सीबीआई ने अदालत में चार्जशीट में दिया है।

इंपलाइज के लिए सेल्फ फाइनेंसिंग स्कीम के तहत अभी तक ड्रा में सफल रहे कर्मचारियों को मकान नहीं दिया। बंसल इस मुददे पर बताए कि कर्मचारियों की क्या गलती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जैन के ये है पांच सवाल...
राहुल गांधी ने भ्रष्टाचार के खिलाफ मुहिम चलाया है। रेलमंत्री के पद से त्यागपत्र क्यों दिया?किसी के कहने से या स्वयं।
क्या आपको पता नहीं कि आपके बेटे क्या कर रहे हैं। क्या आपको पता नहीं कि आपके कर्मचारी विजय सिंगला को फोन कर रहे थे। स्थिति स्पष्ट करें।
मामा भांजा कहने से रोका। डीसी ने बिना मुझसे पूछे ही आर्डर पास कर दिया। डिबेट से बचकर चुनाव आयोग में क्यों जा रहे हैं।
जैन ने यह भी पूछा कि बंसल यह भी बताए कि क्या इस बार भ्रष्टाचार मुददा है कि नहीं। अपना स्टैंड स्पष्ट करें।
सीबीआई की चार हजार पेज की चार्जशीट है। क्या आप खुली बहस के लिए तैयार हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें