फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौदीप कौर से नहीं मिल पाएंगी महिला पंजाब आयोग अध्यक्ष, करनाल जेल अधीक्षक ने कहा हरियाणा सरकार से अनुमति लानी होगी  

Mon, 15 Feb 2021 02:55 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
नौदीप कौर। - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

हरियाणा के करनाल की जेल में बंद पंजाब की नौदीप कौर से पंजाब महिला आयोग की अध्यक्ष अब नहीं मिल पाएंगी। करनाल के जेल अधीक्षक ने इसकी इजाजत देने से इनकार कर दिया है। जेल अधीक्षक कार्यालय से पंजाब महिला आयोग कार्यालय में फोन कर यह जानकारी दी गई है। आयोग को बताया गया कि नौदीप से मिलने के लिए पहले हरियाणा सरकार से अनुमति लेना आवश्यक है।

विज्ञापन


 पंजाब के मुक्तसर साहिब के तहत गांव ग्यानंदर की रहने वाली नौदीप कौर को इस साल 12 जनवरी को किसान आंदोलन के सिलसिले में हरियाणा पुलिस ने गिरफ्तार किया था। इन दिनों वह करनाल जेल में बंद है। यह मामला तब गंभीर हो गया था, जब यह खबरें आईं थी कि नौदीप कौर का शोषण किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें - अनिल विज ने दिशा रवि पर साधा निशाना, कहा-देश विरोध का बीज दिमाग में रखने वाले का समूल नाश हो
विज्ञापन


इसके बाद राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नौदीप को न्याय दिलाने को लेकर मुहिम शुरू हुई। इसी के तहत रविवार को पंजाब महिला आयोग की अध्यक्षा मनीषा गुलाटी ने दिल्ली में गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात भी की थी। इससे पहले उन्होंने हरियाणा महिला आयोग से संपर्क साध कर करनाल जेल में बंद नौदीप कौर से मिलने का आग्रह किया था। 
विज्ञापन


करनाल के जेल अधीक्षक की ओर से पंजाब महिला आयोग की अध्यक्ष को नौदीप कौर से मिलने की इजाजत नहीं दी गई है। पंजाब महिला आयोग के एक प्रवक्ता ने बताया कि कि सोमवार सुबह करनाल जेल के अधीक्षक ने आयोग के कार्यालय को फोन किया और कहा कि आयोग की अध्यक्ष को सबसे पहले हरियाणा सरकार से मंजूरी लेनी होगी। आयोग ने जेल अधीक्षक की इस कार्रवाई का विरोध किया है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें