फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिअद में बगावत: जगमीत बराड़ ने पार्टी की तालमेल कमेटी का किया विस्तार, बीबी जागीर कौर को भी किया शामिल

Thu, 01 Dec 2022 10:51 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

जगमीत बराड़ पार्टी प्रधान के खिलाफ लगातार बयानबाजी और पार्टी की नीतियों से अलग सार्वजनिक तौर पर अपनी राय रखते हैं। पार्टी का विरोध करने पर 20 अक्तूबर को पार्टी ने कारण बताओ नोटिस जारी किया था।
विज्ञापन
बीबी जागीर कौर। - फोटो : फाइल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शिरोमणि अकाली दल (शिअद) के प्रधान सुखबीर बादल ने बुधवार को पार्टी के संगठनात्मक ढांचे में बदलाव किया था। अब गुरुवार को पार्टी की कोर कमेटी से बाहर किए गए सीनियर नेता जगमीत सिंह बराड़ ने अपने स्तर पर पार्टी की तालमेल कमेटी का विस्तार कर दिया है। बराड़ के इस आचरण को पार्टी विरोधी गतिविधि मान रिपोर्ट शिअद की अनुशासन कमेटी को सौंप दिया है। रिपोर्ट के आधार पर बराड़ के खिलाफ कार्रवाई हो सकती है।

विज्ञापन


गुरुवार को चंडीगढ़ प्रेस क्लब में आयोजित प्रेस वार्ता में जगमीत बराड़ ने शिअद के प्रधान सुखबीर बादल के समानांतर शक्ति का प्रदर्शन किया और पार्टी की तालमेल कमेटी के विस्तार की घोषणा की। इसके साथ ही उन्होंने पार्टी नेतृत्व में परिवर्तन और जन केंद्रित नीतियां बनाने की मांग भी उठाई। बराड़ ने कहा कि पहले शिरोमणि अकाली दल एकता तालमेल कमेटी में 16 सदस्य थे। अब 12 और सदस्यों को शामिल किया गया है।

कमेटी में शामिल सदस्यों में प्रधान सुखबीर बादल द्वारा पार्टी से निष्कासित बीबी जागीर कौर के अलावा सुच्चा सिंह छोटेपुर, निर्मल सिंह काहलों, डॉ. रतन सिंह अजनाला, आदेश प्रताप सिंह कैरों, गगनजीत सिंह समराला, सुखविंदर सिंह औलख, अनिंदर सिंह पखोके, रविकिरण सिंह काहलों, अमरदीप सिंह मांगट, हरबंस सिंह मंजपुर, बेगम परवीन नुसरत और नरिंदर सिंह कालेका को शामिल किया गया है। इसके साथ ही बराड़ ने नौ दिसंबर को तालमेल कमेटी की बैठक भी बुला ली है। उन्होंने कहा कि इस बैठक में अगले पांच साल के दौरान शिअद का एजेंडा क्या होगा, इसे स्पष्ट किया जाएगा।
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि जगमीत बराड़ पार्टी प्रधान के खिलाफ लगातार बयानबाजी और पार्टी की नीतियों से अलग सार्वजनिक तौर पर अपनी राय रखते हैं। पार्टी का विरोध करने पर 20 अक्तूबर को पार्टी ने कारण बताओ नोटिस जारी किया था। हालांकि बाद में यह मामला रफा-दफा कर दिया गया था और जगमीत बराड़ भी चुप्पी साधे थे। गुरुवार को बराड़ ने एक बार फिर से पार्टी प्रधान सुखबीर बादल के खिलाफ मोर्चा खोला है और स्वयं को पार्टी प्रधान के समकक्ष साबित करने का प्रयास किया है। इससे पार्टी में उनके प्रति नाराजगी बढ़ गई है।
 

जगमीत बराड़ का मामला अनुशासन कमेटी को भेज दिया गया है और कमेटी की रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। डॉ. दलजीत सिंह चीमा, सीनियर उपाध्यक्ष, शिरोमणि अकाली दल।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें