फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jagadhari Election Result 2024: भाजपा-कांग्रेस के समीकरण बिगाड़ सकता है इनेलो-बसपा गठबंधन

Tue, 08 Oct 2024 09:50 AM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

इनेलो के साथ गठबंधन के चलते बसपा को सोशल इंजीनियरिंग का फायदा मिल सकता है, क्योंकि दलित और जाट वोट बैंक के साथ-साथ बसपा प्रत्याशी दर्शनलाल खेड़ा पंजाबी बिरादरी में भी अच्छा प्रभाव रखते हैं।
विज्ञापन
haryana election - फोटो : फाइल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जगाधरी विधानसभा क्षेत्र में भाजपा-कांग्रेस के बीच कड़ा मुकाबला है, मगर यहां इनेलो-बसपा गठबंधन और आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी भी मुकाबले को रोचक बना रहे हैं। भाजपा से शिक्षा मंत्री कंवरपाल गुर्जर के सामने कांग्रेस प्रत्याशी एवं बसपा से पूर्व विधायक रहे अकरम खान मैदान में हैं।
विज्ञापन


तीन बार यहां बसपा का विधायक बन चुका है, इसलिए यहां बसपा मुकाबले को त्रिकोणीय भी बना रही है। इनेलो के साथ गठबंधन के चलते बसपा को सोशल इंजीनियरिंग का फायदा मिल सकता है, क्योंकि दलित और जाट वोट बैंक के साथ-साथ बसपा प्रत्याशी दर्शनलाल खेड़ा पंजाबी बिरादरी में भी अच्छा प्रभाव रखते हैं। यहां मुस्लिम वोट बैंक पर भी बसपा की अच्छी पकड़ है, मगर यदि दलित और मुस्लिम वोट बैंक कांग्रेस और बसपा में बंटता है तो इसका फायदा भाजपा को मिल सकता है। आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी आदर्शपाल सिंह पूर्व डीजीपी केपी सिंह के भाई हैं।
विज्ञापन


एक्स फैक्टर - तीनों प्रत्याशियों को अपने-अपने समाज के वोट बैंक पर भरोसा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें