फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैप्टन के बयान पर सज्जन का पलटवार, बोले- यहां राजनीति करने नहीं आया

Wed, 19 Apr 2017 09:21 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
कनाडा के रक्षा मंत्री हरजीत सिंह सज्जन - फोटो : File Photo
विज्ञापन
पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने हरजीत सज्जन को खालिस्तानी बताया था। इस पर भारत पहुंचे कनाडा के रक्षा मंत्री हरजीत सिंह सज्जन ने पहली बार अपनी प्रतिक्रया दी है। उन्होने कहा है कि वो भारत में राजनीति करने नहीं आए हैं। इस मामले पर हरजीत सिंह सज्जन ने कहा कि इस तरह की बातों से दर्द तो होता है लेकिन वो यहां पर राजनीति करने नहीं आए हैं।
विज्ञापन


बता दें कि मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेंद्र सिंह ने उन्हें खालिस्तानी समर्थक बता कर उनका स्वागत न करने की बात की हैं। सज्जन सिंह 20 अप्रैल को चंडीगढ़ पहुंचेंगे और 21 अप्रैल को अमृतसर के स्वर्ण मंदिर में जाकर माथा टेकेंगे। लेकिन इस दौरान ना तो पंजाब के सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह और ना ही उनकी कैबिनेट का कोई भी मंत्री उन्हें रिसीव करने के लिए पहुंचेगा। बल्कि अमृतसर के SSC और DC ही सज्जन सिंह का स्वागत करेंगे। उधर, इन सब के बीच विदेश मंत्रालय ने हरजीत सिंह सज्जन को वॉर हीरो बताया है। 
विज्ञापन

सात दिवसीय दौरे के तहत भारत पहुंचे हैं

कनाडा के रक्षा मंत्री हरजीत सिंह सज्जन
कनाडा के रक्षा मंत्री हरजीत सिंह सज्जन सोमवार को सात दिवसीय दौरे के तहत भारत पहुंचे हैं। यात्रा के दौरान दोनों देश द्विपक्षीय रक्षा सहयोग बढ़ाने के तरीकों की संभावना तलाश करेंगे। हरजीत सिंह रक्षा मंत्री अरूण जेटली और विदेश मंत्री सुषमा स्वराज के साथ विभिन्न द्विपक्षीय मुद्दों पर व्यापक बातचीत करेंगे। इनमें रक्षा और सुरक्षा संबंधों को और आगे बढ़ाना शामिल है। 

भारत रवाना होने से पहले उन्होंने कहा, ''कनाडा का रक्षा मंत्री बनने के बाद भारत की अपनी पहली यात्रा को लेकर मैं उत्सुक हूं। इस यात्रा से कनाडा और भारत का द्विपक्षीय रक्षा सहयोग और मजबूत होगा तथा सुरक्षा और रक्षा क्षेत्रों में हमारी साझेदारी बढ़ेगी।" सज्जन सिख हैं। वह अपनी इस यात्रा के दौरान अमृतसर, चंडीगढ़ और मुंबई भी जाएंगे। इसके अलावा सज्जन स्वर्ण मंदिर भी जाएंगे और चंडीगढ़ में वह कनाडा के वाणिज्य दूतावास के नए कार्यालय का उद्घाटन भी करेंगे।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें