फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इश्के इकबाल ने जीता सीएलटीए आएटा नेशनल रैंकिंग टेनिस टूर्नामेंट

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। शीर्ष वरीयता प्राप्त इश्के इकबाल ने सीएलटीए आएटा नेशनल रैंकिंग टेनिस टूर्नामेंट का विजेता टाइटल जीत लिया। पुरुष वर्ग का एकल फाइनल मुकाबला शुक्रवार को सेक्टर-10 स्थित चंडीगढ़ लॉन टेनिस स्टेडियम में खेला गया।
विज्ञापन

फाइनल मुकाबले में वेस्ट बंगाल के इश्के इकबाल ने पंजाब के दलविंदर सिंह को सीधे सेटों में 6-1, 3-1 से मात दी। पहले सेट के बाद जब दूसरा सेट खेला जा रहा था तभी दलविंदर सिंह एक शॉट लगाने के चक्कर में बैक इंजरी का शिकार होकर चोटिल हो गए। इसके बाद उन्हें मैदान छोड़ना पड़ा। उस समय इकबाल 3-1 से लीड बनाए हुए थे। मैच के विजेता और उपविजेता खिलाड़ियों को इनाम देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें