इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन (आईआरसीटीसी) की ओर से 6 फरवरी को भारत दर्शन स्पेशल ट्रेन चलाई जा रही है। इस यात्र में दक्षिण भारत के मशहूर धार्मिक स्थलों के दर्शन कराए जाएंगे।
ये ट्रेन 6 फरवरी को सुबह 4 बजे चंडीगढ़ से चलेगी और 17 फरवरी को वापस लौटेगी। इसके लिए 9900 रुपये प्रति यात्री किराया तय किया गया है। इसमें यात्रियों के ठहरने, खाने-पीने और घूमने-फिरने की पूरी व्यवस्था होगी।
ये ट्रेन चंडीगढ़ से अंबाला, कुरुक्षेत्र, करनाल, पानीपत जंक्शन, दिल्ली कैंट, रेवाड़ी, जयपुर और भोपाल होते हुए जाएगी। चंडीगढ़ के अलावा इन शहरों के यात्री भी बुकिंग करवा सकेंगे।