फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब: पद संभालते ही एक्शन में डीजीपी चट्टोपाध्याय, अधिकारियों के साथ की बैठक. कहा- प्रदेश को नशा मुक्त बनाएंगे

Fri, 17 Dec 2021 07:14 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

आईपीएस अधिकारी सिद्धार्थ चट्टोपाध्याय ने शुक्रवार को डीजीपी का पदभार संभाल लिया। इसके बाद उन्होंने आला अधिकारियों के साथ सुरक्षा को लेकर समीक्षा बैठक की। इस दौरान उन्होंने पंजाब को नशा मुक्त बनाने की बात कही।
विज्ञापन
आईपीएस अधिकारी सिद्धार्थ चट्टोपाध्याय - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

1986 बैच के आईपीएस अधिकारी सिद्धार्थ चट्टोपाध्याय ने शुक्रवार को पंजाब के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) का अतिरिक्त प्रभार ग्रहण कर किया। पद संभालने के बाद नए डीजीपी ने पंजाब पुलिस के आला अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने अधिकारियों के साथ चुनावी तैयारियों की समीक्षा की। साथ ही उन्होंने पंजाब को नशा मुक्त करने का निर्देश दिया।

विज्ञापन


बैठक के बाद डीजीपी सिद्धार्थ चट्टोपाध्याय ने कहा कि आगामी पंजाब विधानसभा चुनाव-2022 के मद्देनजर कानून व्यवस्था बनाए रखने के साथ-साथ वह नशा तस्करी, मानव तस्करी के खिलाफ मुहिम को और तेज करेंगे और राज्य में सड़क सुरक्षा के लिए बेहतर माहौल तैयार करने के प्रयास करेंगे। 

राष्ट्रपति से पुलिस मेडल फॉर गैलेंट्री पुरस्कार से नवाजे जा चुके सिद्धार्थ चट्टोपाध्याय ने आतंकवाद के काले दिनों के दौरान राज्य पुलिस में विभिन्न संवेदनशील और जोखिम वाले स्थानों पर काम कर चुके हैं और सीमा सुरक्षा बल में डेपुटेशन पर भी सेवाएं दे चुके हैं। 
विज्ञापन


डीजीपी पीएसपीसीएल के तौर पर तैनाती से पहले वह डीजीपी मानव संसाधन विकास भी रह चुके हैं। वह पंजाब पुलिस में एडीजीपी पॉलिसी एंड रूल्स, एडीजीपी प्रोविजनिंग एंड मॉडर्नाइजेशन और अन्य महत्वपूर्ण पदों पर भी काम कर चुके हैं। उनको पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट की ओर से विशेष जांच टीमों (एसआईटी) के प्रमुख के तौर पर भी नियुक्त किया जा चुका है।

ये जिम्मेदारी भी देखते रहेंगे
राज्य सरकार द्वारा जारी आदेश के अनुसार सिद्धार्थ चट्टोपाध्याय मुख्य निदेशक, राज्य सतर्कता ब्यूरो के अतिरिक्त प्रभार के अलावा, डीजीपी, पीएसपीसीएल, पटियाला का कार्यभार भी संभालते रहेंगे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें