फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नियुक्ति: आईपीएस ईश्वर सिंह बने पंजाब विजिलेंस ब्यूरो के नए प्रमुख, बीके उप्पल की लेंगे जगह

Thu, 06 Jan 2022 02:20 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

ईश्वर सिंह 1991 बैच के आईपीएस अधिकारी बी के उप्पल की जगह लेंगे। उप्पल पिछले साल सितंबर में चरणजीत सिंह चन्नी के मुख्यमंत्री के रूप में पदभार संभालने के बाद से छुट्टी पर थे।
विज्ञापन
पंजाब विजिलेंस ब्यूरो। - फोटो : फाइल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

1993 बैच के भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) अधिकारी ईश्वर सिंह को गुरुवार को पंजाब विजिलेंस ब्यूरो का नया निदेशक नियुक्त किया गया है। वे 1991 बैच के आईपीएस अधिकारी बी के उप्पल की जगह लेंगे। उप्पल पिछले साल सितंबर में चरणजीत सिंह चन्नी के मुख्यमंत्री के रूप में पदभार संभालने के बाद से छुट्टी पर थे।
विज्ञापन


पंजाब सरकार द्वारा ईश्वर सिंह को वीबी के मुख्य निदेशक के रूप में नियुक्त करने के एक आदेश में कहा गया है कि उप्पल को मुख्य निदेशक, सतर्कता ब्यूरो, पंजाब के प्रभार से मुक्त किया जाता है और उन्हें गृह मामलों और न्याय विभाग, पंजाब सरकार को रिपोर्ट करने का निर्देश दिया जाता है। उप्पल के छुट्टी पर जाने के बाद, कार्यवाहक डीजीपी सिद्धार्थ चट्टोपाध्याय को वीबी के मुख्य निदेशक का अतिरिक्त प्रभार दिया गया था।
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें