फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

850 पुलिस जवानो के पहरे में होंगे IPL मैच, सुरक्षा प्लान तैयार

Sun, 10 Apr 2016 05:13 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
विज्ञापन
किंग्स इलेवन पंजाब टीम के खिलाड़ी - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन
मोहाली स्थित आईएस बिंद्रा पीसीए स्टेडियम में सोमवार से होने वाले आईपीएल 2016 मैचों को लेकर पुलिस ने कड़े सुरक्षा प्रबंध कर लिए है। इसके अलावा जिला पुलिस ने खिलाड़ियों को मजबूत सुरक्षा कवच मुहैया करवाने का फैसला भी लिया है।  जिसके तहत पीसीए स्टेडियम के आसपास 850 के करीब पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों की तैनाती की गई है। इसके अलावा कैमरे की नजर हर दर्शर पर रहेगी और अन्य आपातकालीन सुविधांए भी मिलेगीं। 
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक राज्य में छह माह में हुए दो बार आंतकी हमलों के बाद पुलिस आईपीएल के मैचों की सुरक्षा को हलके में नही ले रही है। पुलिस ने मैचों व खिलाड़ियों की सुरक्षा के लिए विशेष प्लान भी तैयार किया है। प्लान के मुताबिक मैच और खिलाड़ियों की सुरक्षा में 4 एसपी, 4 डीएसपी, 22 इंस्पेक्टर व् 820 मुलाजिम तैनात रहेगे। इन मुलाजिमो में  केवल मोहाली ही नही बल्कि पंजाब के अन्य जिलों से भी बुलाया गया है।

इस दौरान सिविल ड्रेस में महिला व वर्दीधारी महिला पुलिस मुलाजिमो की टीम भी स्टेडियम में रहेगी।  साथ ही पुलिस द्वारा स्टेडियम में एक स्पैशल सेफ हाउस भी तैयार किया है। जहां से हर गतिविधि पर नजर रखी जाएगी।  इसके आलावा रुट प्लान तैयार किया गया है। टिकट में छपे गेट नंबर के हिसाब से पार्किंग स्थलों पर गेट नंबर लिखे गए है जहां पर दर्शक अपने वाहन खड़े करेगें। 
विज्ञापन


रिहायशी इलाके में रहते लोगों को मिले पास
स्टेडियम के पीछे बने रिहायशी इलाके के लोगों को किसी प्रकार की कोई परेशानी न आए उसके लिए पुलिस और जिला प्रशासन ने हर घर को एक पास जारी किया है। इस पास के जरिए लोगों अपने वाहनों पर कहीं भी आ जा सकतें है। जब पास इनके वाहनों में लगा होगा तो इनको किसी भी नाके पर नहीं रोका जाएगा। 

रात दस बजे के बाद नहीं बजेगा डीजे
आईपीएल मैचों को लेकर प्रशासन द्वारा स्टेडियम को सख्त हिदायतें दी गई है कि रूल के मुताबिक रात को दस बजे के बाद किसी भी प्रकार का कोई म्यूजिक या डीजी स्टेडियम के अंदर नहीं बजाया जाएगा।
विज्ञापन


मोहाली में किंग्स इलेवन के मैच
11 अप्रैल को गुजरात लायंस के साथ
17 अप्रैल राइजिंग पुणे सुप्रजाइट्स
19 अपैल कोलकत्ता नाईट राइडर्स
25 अप्रैल मुंबई इंडियंस
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें