फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'पंजाब के पानी मामले में 'आप' का स्टेंड बिल्कुल स्पष्ट है'

Sun, 10 Apr 2016 04:57 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लंबी (मुक्तसर)
विज्ञापन
आम आदमी पार्टी के सांसद भगवंत मान - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन
सुप्रीम कोर्ट में पंजाब के खिलाफ दिए हल्फनामे पर टिप्पणी करते हुए कहा कि सांसद भगवंत मान ने स्पष्टीकरण दिया। उन्होंने कहा कि पंजाब के पानी के मामले में आप का स्टेंड स्पष्ट है। अदालत में हलफनामे का स्टेंड वकील ने खुद अपने स्तर पर लिया था। यह वकील शीला दीक्षित की सरकार के समय नियुक्त किया गया था। जिसे अब हटा दिया गया है। सोमवार को दिल्ली सरकार दोबारा से अपना पक्ष अदालत में रखेगी।
विज्ञापन


भगवंत मान ने यह बात लंबी हलके के गांव सरावां बोदला में प्रेसवार्ता के दौरान कही। वह शनिवार देर शाम बैसाखी कॉन्फ्रेंस की तैयारियों का जायजा लेने के लिए हलके में कार्यकर्ताओं के साथ बैठकें  करने पहुंचे थे। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी पानी के मामले में हर कुर्बानी देने को तैयार है। दिल्ली में छबील गिराने पर केजरीवाल सरकार की हो रही नुक्ताचीनी पर मान बोले कि इस मामले को बेवजह उछाला राजनीतिक तूल दिया जा रहा है। अदालत के आदेशों पर केंद्रीय सरकार के अधीन आते निगम ने अवैध छबील गिराने की कार्रवाई की थी, मगर इस मामले में बदनाम आम आदमी पार्टी को किया जा रहा है।

भगवंत मान ने दावा किया कि पंजाब में सबसे पहले उम्मीदवारों की पहली सूची की घोषणा आप करेगी। वह भी मई महीने में। सभी उम्मीदवार हल्के से संबंधित होंगे। पार्टी कोई बाहरी उम्मीदवार नहीं उतारेगी। पत्रकारों द्वारा मान से पूर्व वित्त मंत्री मनप्रीत सिंह बादल बनाम मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल के बीच मुकाबले होने की हालत में यहां से खुद आप की ओर से मुकाबले में चुनौती देने के सवाल पर मान भेदभरी हंसी के साथ चुप्पी में बात टाल गए। 
विज्ञापन


सुखबीर बादल पर चलाए खूब व्यंग बाण 
उप मुख्यंमत्री सुखबीर सिंह बादल पर व्यंग करते हुए मान बोले कि सुखबीर बादल की सोशल मीडिया पर वायरल हुई होली की तस्वीरें देख ऐसा लगता था कि जैसे डबवाली के बस स्टेंड पर कोई कमला कागज चुग रहा हो। यही नहीं मान ने शिअद की तुलना ताश की गड्डी के साथ करते हुए कहा कि इस पार्टी में कोलियांवाली-बरकंदी जैसे नेता ताश की दुक्की-तिक्की की तरह हैं।

पंजाब बारे बोलते हुए उन्होंने कहा कि पंजाब के पल्ले चिट्टा (सफेद) रंग ही रह गया है। खाने को नशे में चिट्टा तथा ओढ़ने को कफन भी चिट्टा। भगवंत मान की वर्कर बैठक ने रैली का रुप धारण कर लिया था। इस मौके नरिंदर सिंह नोटी, रमेश अरनीवाला, इंद्रजीत डबवाली ढाब समेत अन्य भी उपस्थित थे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें