पानीपत। न्यू हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में एक मकान से चोर इन्वर्टर, बैटरी और गैस सिलेंडर चोरी कर ले गए। थाना चांदनी बाग पुलिस ने इसमें मुकदमा दर्ज कर लिया है।
हुडा सेक्टर-11 स्थित न्यू हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में प्यारेलाल के घर में चोर घुस गए। चोर यहां से एक इन्वर्टर, बैटरी और गैस सिलेंडर चोरी कर ले गए।
पुलिस प्यारेलाल की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची और जांच की। पुलिस ने उसकी शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर लिया और चोरी सामान का नुकसान 10 हजार रुपये आंका है। पुलिस प्रवक्ता अनिल कुमार ने बताया कि पुलिस चोरी की वारदातों का जल्द ही खुलासा कर देगी।