पानीपत। हुडा सेक्टर-13/17 से मोटरसाइकिल सवार दो झपटमाराें ने महिला के गले से सोने की चेन झपट ली। थाना शहर पुलिस ने इसमें अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
मामला बीती देर शाम का है। थाना शहर के अंतर्गत हुडा सेक्टर-13/17 का है। स्थानीय निवासी महिला किसी काम के सिलसिले में घर से बाहर थी।
इसी समय मोटरसाइकिल पर दो युवक आए और उसके गले से सोने की चेन झपटकर फरार हो गए। महिला के चिल्लाने पर आसपास के लोग एकजुट हुए, लेकिन दोनों झपटमार मौके का फायदा उठाकर फरार हो गए। थाना शहर पुलिस ने महिला के बयान लेकर दो बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।