गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद महाराज ने बताया कि जीओ गीता पिछले कई वर्षों से गीता को जन जन तक पहुंचाने की मुहिम में लगी है। पिछले अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सवों में देश-दुनिया के संतों के साथ भारत के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, तत्कालीन विदेश मंत्री सुषमा स्वराज, गृह मंत्री राजनाथ सिंह सहित कई शामिल हो चुके हैं।
ब्रिटिश सांसद वीरेंद्र शर्मा ने कहा कि यह ऐतिहासिक पल है, जब इस हाल में गीता को लेकर कार्यक्रम हो रहा है। कार्यक्रम का संचालन गुरुग्राम ग्राम यूनिवर्सिटी के कुलपति डा. मार्कण्डेय आहुजा ने किया। कार्यक्रम में इंग्लैंड, स्काटलैंड, आईलैंड, रसिया, बंग्लादेश, मारीशस, इटली, कनाडा, नेपाल आदि कई देशों के राजदूत शामिल हुए।
इन्होंने लिया भाग
कार्यक्रम में मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव राजेश खुल्लर, राज्यपाल के सचिव विजय दहिया, पानीपत की डीसी सुमेधा कटारिया, यूके गुरुद्वारा अमर दास के प्रतिनिधि सग्गूजी, रविदास मंदिर साउथ हाल लंदन के प्रतिनिधि योगराज, मुख्यमंत्री के ओएसडी अमरेंद्र सिंह, रामवैद्य, केडीबी के मानद सचिव मदनमोहन छाबड़ा, सदस्य उपेंद्र सिंघल, विजय नरूला, लंदन के राममंदिर के महासचिव बालमुकुंद प्रसाद जोशी ने शिरकत की।
मैं यहां पैदा हुआ, यहीं शिक्षा ली मगर हिंदू और हिंदुस्तान मेरे और मेरे परिवार सहित पूरे ब्रिटिश हिंदुओं के दिल में बसता है। अमर उजाला से बातचीत में यह बात यूके के फार्मासिस्ट मनीत कपूर ने कही। उन्होंने बताया कि यूके में 40 साल या उससे पहले से बसे हिंदुओं में इंटरनेशनल गीता महोत्सव के लंदन में आयोजित करने से उत्साह और खुशी का वातावरण है।
जज शर्मा बोले, गर्व का विषय
लंदन के जज उमेश शर्मा का परिवार करीब पांच दशक से यूके में है। उमेश शर्मा मूलत: भारत के होशियारपुर (पंजाब) से हैं और यूके हिंदू कौंसिल ट्रस्ट यूके के चेयरमैन भी हैं। खुशी जाहिर करते हुए उन्होंने कहा कि यह भारत और दुनिया भर में बसे हिंदुओं के लिये गर्व की बात है कि यूके की संसद में गीता विराजमान होगी।