फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिटी एयरपोर्ट से शुरू होंगी इंटरनेशनल उड़ानें

Fri, 11 Jul 2014 04:08 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
बठिंडा के सिविल हवाई अड्डे के उद्घाटन के साथ ही चंडीगढ़ एयरपोर्ट से इंटरनेशनल फ्लाइट्स भी जल्द शुरू हो जाएंगी।
विज्ञापन


यह बात केंद्रीय सिविल एविएशन मंत्री अशोक गजपति राजू पुसापति ने वीरवार को उप मुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल के साथ मुलाकात के दौरान कही।

उन्होंने कहा कि बठिंडा सिविल हवाई अड्डा बहुत जल्द पंजाब वासियों को समर्पित कर दिया जाएगा। वहीं, चंडीगढ़ हवाई अड्डे से अंतर्राष्ट्रीय उड़ानें शुरू करने के लिए इच्छुक कंपनियों को भी शीघ्र मंजूरी प्रदान की जा रही है।

बातचीत के दौरान उन्होंने सुखबीर से कहा कि चंडीगढ़ से अंतर्राष्ट्रीय उड़ानें शुरू होने पर उसका फायदा पंजाब सहित आसपास के राज्यों के यात्रियों को मिलेगा।
विज्ञापन


इसी रिस्पांस को ध्यान में रखते हुए मंत्रालय ने इस दिशा में गंभीरता से काम करते हुए जल्द ही कंपनियों को मंजूरी प्रदान करने का निर्णय किया है। के पहुंचने की बहुत संभावनाएं हैं।
विज्ञापन


इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री ने पठानकोट व साहनेवाल सिविल टर्मिनलों से भी उड़ानें शुरू करने की मांग की। उन्होंने कहा कि साहनेवाल से फ्लाइट्स शुरू होने का लुधियाना इंडस्ट्री को बहुत फायदा मिलेगा।

इसके साथ ही पटियाला स्थित एयरक्राफ्ट मेंटेनेंस कॉलेज को फिर से शुरू करने की मांग करते हुए सुखबीर ने कहा कि यह दो साल से बंद पड़ा है।

इस कॉलेज ने पिछले 30 साल के दौरान कई नामी एयरक्राफ्ट इंजीनियर दिए तथा इसके फिर से शुरू होने से क्षेत्र के युवाओं को इसका बहुत फायदा होगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें