सुधांशु गौड़, योगा थेरेपिस्ट
हमारे पास 24 घंटे होते हैं। इनमें से सिर्फ हमें एक से डेढ़ घंटे अपनी सेहत के लिए निकालना चाहिए। कोई भी एक्सरसाइज कर सकते हैं। मैं योग के साथ जिमिंग, डांस, रनिंग करती हूं। लेकिन योग सबसे बेहतर है। योग दिन में भी कर सकते हैं लेकिन जब भी करें तो तीन घंटे पहले कुछ न खाया हो। -नीलम जिंदल, योग व फिटनेस एक्सपर्ट
नाम : सुधांशु गौड़
उम्र : 34
पेशा : योगा थेरेपिस्ट
सुबह उठने का वक्त चार से साढ़े चार बजे के बीच
उठने के बाद पहला काम तांबे के जग में भरा दो से तीन गिलास पानी, सर्दियों में गुनगुना
शारीरिक व्यायाम सात से दस मिनट के लिए सूक्ष्म व्यायाम, 36 सूर्य नमस्कार। फिर 35 मिनट आसन। पहले लेटकर, उल्टा लेटकर बैठकर फिर खड़े होकर। उसके बाद दस मिनट प्राणायाम।
ब्रेक फास्ट एक गिलास दूध, मुट्ठी भर भीगे बादाम, एक से दो केले। कभी कभार सलाद से भरा सैंडविच या कोर्न फ्लैक्स
लंच से पहले फल या सलाद (11 बजे)
लंच दाल, सब्जी, रोटी, चावल
शाम का स्नैक्स चाय और घर का बना स्नैक्स (कुछ भी)
डिनर आठ बजे सब्जी, दाल, सलाद और चपाती कम से कम
सोना दस से 11
ड्रिंक बिल्कुल नहीं
पार्टी जाते हैं। हर तरह का खाना खाते हैं।
जिनके पास वक्त की कमी है, वे कम से कम सूर्य नमस्कार की प्रैक्टिस कर लें। डाइट में फाइबर बढ़ा दें। कोशिश करें कि रात आठ बजे तक खाना खा लें। यदि देरी होती है तो खाना खाने के बाद नींबू ले सकते हैं, जो पाचन में सहयोग करता है। -सुधांशु गौड़, योगा थेरेपिस्ट
नाम : शैली शर्मा
उम्र : 40
पेशा : योग एंड फिटनेस एक्सपर्ट
सुबह उठने का वक्त साढ़े चार बजे
उठने के बाद पहला काम दो गिलास पानी, एक अनार और बादाम या किशमिश
योग/एक्सरसाइज मेडिटेशन डेढ़ घंटे। 50-55 सूर्य नमस्कार। 25 मिनट तक बेसिक आसन। 20 मिनट प्राणायाम
ब्रेक फास्ट पोहा/दलिया/मूंग दाल का चीला साथ में कुछ स्पाउट्स।
लंच से पहले साढ़े 11 बजे फ्रूट या सबजा शीड (प्रोटीन के लिए)
लंच करीब दो बजे लंच एक चपाती। दाल, सब्जी, सलाद। चावल कभी-कभी
शाम का स्नैक्स मखाना। आनार का रायता या तरबूज का जूस
डिनर साढ़े सात बजे तक। अक्सर खिचड़ी लेती हूं
सोना दस बजे तक
ड्रिंक बिल्कुल नहीं
पार्टी जाना होता है तो मिस्सी रोटी या ग्रिल पनीर।
यदि फिट रहना है तो एक्सरसाइज के साथ डाइट पर भी ध्यान रखना होगा। नियमित करने से आदत बन जाती है। जरूरी नहीं कि सातों दिन सूर्य नमस्कार करना है। किसी दिन रनिंग कर सकते हैं। डांस कर सकते हैं। अपने रुटीन में अपने हिसाब से बदलाव ला सकते हैं। शैली शर्मा, योग व फिटनेस एक्सपर्ट