डीजीपी गाैरव यादव ने कहा कि लुधियाना कमिश्नरेट की साइबर क्राइम टीम को उत्कृष्ट पुलिस कार्य के सम्मान में सार्वजनिक सुरक्षा सुनिश्चित करने में उनके अटूट समर्पण के लिए महानिदेशक की प्रशंसा डिस्क से सम्मानित किया गया है।
लुधियाना पुलिस ने अंतरराज्यीय साइबर धोखाधड़ी गिरोह का पर्दाफाश किया है। असम पुलिस की मदद से गुवाहाटी से दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। सात अन्य लोगों को नामजद किया गया है। एटीएम कार्ड और मोबाइल फोन के साथ 5.25 करोड़ रुपये की बरामदगी की गई है। I4C डेटा के अनुसार भारत में अब तक की सबसे बड़ी बरामदगी है।
विज्ञापन
डीजीपी गाैरव यादव ने कहा कि लुधियाना कमिश्नरेट की साइबर क्राइम टीम सीपी लुधियाना कुलदीप चहल, एसएचओ इंस्पेक्टर जतिंदर सिंह, साइबर क्राइम एएसआई राज कुमार, एएसआई परमजीत सिंह, एचसी राजेश कुमार, कांस्टेबल रोहित बजाड़ और कांस्टेबल सिमरनदीप सिंह को उत्कृष्ट पुलिस कार्य के सम्मान में सार्वजनिक सुरक्षा सुनिश्चित करने में उनके अटूट समर्पण के लिए महानिदेशक की प्रशंसा डिस्क से सम्मानित किया गया है। यह उपलब्धि साइबर अपराध के खिलाफ लड़ाई में एक मजबूत मिसाल और उच्च मानक स्थापित करती है।