लक्की संधू ने जारी किया वीडियो
उधर, कांग्रेस नेता लक्की संधू ने फेसबुक पर अपना एक वीडियो अपलोड किया। इसमें उसने अपने ऊपर लगे सभी आरोपों को बेबुनियाद बताया। उसका कहना है कि उसके खिलाफ पहले भी मोहाली पुलिस ने ऐसा मामला दर्ज किया था। तीन-तीन बार जांच हुई और वह बरी हुआ।
अब वह पंजाब यूथ कांग्रेस के महासचिव पद का चुनाव लड़ रहा है, जबकि उसका भाई लुधियाना यूथ कांग्रेस के चुनाव में मैदान में है। उसे और उसके भाई की छवि खराब करने के लिए विरोधी ऐसी घटिया हरकतें कर रहे हैं। लक्की संधू का कहना है कि वह अब भी पुलिस से यही अपील करता है कि इस मामले की पूरी ईमानदारी से जांच करें। सारी सच्चाई सामने आ जाएगी।
क्या कहते हैं पुलिस अधिकारी
एडीसीपी 3 शुभम अग्रवाल ने बताया कि पुलिस इस मामले में कई थ्योरियों पर काम करने में जुटी है। अभी जसनीत पुलिस रिमांड पर ही है और कई सवालों के जवाब लेने हैं। उम्मीद है कि कई बड़े खुलासे हो सकते हैं। उन्होंने कहा कि लक्की संधू के बारे में भी पूरी जांच निष्पक्ष की जाएगी और जो सच्चाई होगी उसे सामने लाया जाएगा।