फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इनेलो एवं आजाद प्रत्याशी सहित पैलेस संचालक को नोटिस

Fri, 19 Sep 2014 12:15 AM IST
राजेश शांडिल्य/अमर उजाला, कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
विज्ञापन
चुनाव आयोग विधानसभा के चुनाव में लोकसभा की गलतियों को नहीं दोहराना चाहता है। इसीलिए अब बूथ के साथ दो सौ मीटर की परिधि में अब प्रचार-प्रसार पर पूरी तरह रोक के विशेष आदेश जारी किए गए हैं।
विज्ञापन


जिले में शिक्षण संस्थानों की दीवारों पर राजनीतिक संगठनों के पोस्टरों की भरमार है। हालांकि इस बात से भी इंकार नहीं किया जा सकता कि चुनाव आयोग के इसी डंडे से पोस्टर, बैनर और नेताओं के बड़े-बड़े होर्डिंग से अटी धर्मनगरी को काफी हद तक राहत की सांस मिली है।

रोचक पहलू ये भी है कि जहां अभी तक चारों विधानसभा सीटों पर अधिकांश राजनीतिक दलों के प्रत्याशी घोषित भी घोषित नहीं हुए हैं, वहीं आदर्श चुनाव संहिता से राजनीतिक दलों को आचार संहिता उल्लंघना के नोटिस जारी हो रहे हैं।
विज्ञापन


इनमें सबसे ज्यादा सुर्खियों में कुरुक्षेत्र के सांसद राजकुमार सैनी हैं। उनके खिलाफ कुरुक्षेत्र-कैथल को मिली एक ट्रेन की सौगात के दौरान इस रेलगाड़ी को कैथल से रवाना करते समय भाजपा का झंडा लहराने पर नोटिस जारी हो चुका है।

इधर, हरियाणा विधानसभा चुनाव के दौरान आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन में इनेलो के जिलाध्यक्ष कुलदीप सिंह मुलतानी, भाजपा से टिकट न मिलने पर लाडवा से आजाद प्रत्याशी के  रुप में ताल ठोंक रहे जीतेंद्र सिंह खुर्दबन के अलावा लाडवा के ही महाराजा पैलेस के संचालकों को लाडवा विधानसभा क्षेत्र के निर्वाचन अधिकारी एवं एडीसी प्रभजोत सिंह ने नोटिस जारी किए हैं।

उन्होंने बताया कि 17 सितंबर को लाडवा के महाराजा पैलेस में इनेलो नेता दिग्विजय सिंह चौटाला की जनसभा बगैर अनुमति लिए की थी।

आचार संहिता की अवमानना के  लिए इनेलो के जिलाध्यक्ष और इनेलो को बिना अनुमति स्थान मुहैया कराने पर महाराजा पैलेस लाडवा के प्रबंधक को नोटिस जारी किया गया है।

वहीं लाडवा के नेता जीतेंद्र सिंह खुर्दबन को भी नोटिस जारी किया है। क्योंकि उन्होंने 17 सितंबर को लाडवा के दो धार्मिक स्थलों पर बगैर अनुमति लिए सभा का आयोजन कर आदर्श चुनाव आचार संहिता की उल्लंघना की है। उक्त सभी से 7 दिन के भीतर जवाब मांगा गया है।

मगर उड़ रही धज्जियां
चुनाव आयोग पिछले दिनों स्पष्ट कर चुका है कि वाहनों पर राजनीतिक दलों की झंडियां लगी होने पर उनके खिलाफ कार्रवाई होगी। बावजूद इसके अभी भी कई राजनीतिक दलों के छुटभैये नेताओं की झंडी लगी गाड़ियां सड़कों पर दौड़ रही हैं। इतना ही नहीं कई गाड़ियां बकायदा हूटर बजाते हुए निकलती हैं।

केयू परिसर में एनएसयूआई के पोस्टर
भले आदर्श चुनाव आचार संहिता लगे 7 दिन बीत चुके हों लेकिन अभी भी शिक्षण केंद्रों में कई राजनीतिक दलों के छात्र संगठन दीवारों पर प्रचार सामग्री का प्रयोग कर रहे हैं।

यहां यूनिवर्सिटी कॉलेज के मेन गेट पर कांग्रेस के स्टूडेंट विंग एनएसयूआई के पोस्टर आज भी दिखाई दे रहे हैं। कई छात्रों का कहना है कि जहां अन्य राजनीतिक दलों के छात्र संगठनों के पोस्टर हट चुके हैं वहीं एनएसयूआई के पोस्टरों भरमार है।

ये कहना है निर्वाचन अधिकारी का
निर्वाचन अधिकारी एवं एडीसी प्रभजोत सिंह के अनुसार 12 सितंबर 2014 को चुनाव आयोग की ओर से हरियाणा विधानसभा के लिए चुनाव की घोषणा के साथ ही आदर्श आचार संहिता लागू हो चुकी है।

विधानसभा क्षेत्र में कोई भी जनसभा करने के लिए अधिकृत अधिकारी से सभा की अनुमति, साउंड सिस्टम की अनुमति तथा सभास्थल की अनुमति समय रहते ली जानी जरूरी है।

ताकि उसका खर्च पार्टी या प्रत्याशी के खाते में जमा किया जा सके। इसके अलावा कोई भी जनसभा केवल निर्धारित स्थल पर ही की जा सकती है और किसी भी धार्मिक स्थल का प्रयोग चुनावी गतिविधियों के लिए नहीं किया जा सकता। इसके लिए भी अधिकृत व्यक्ति से अनुमति ली जानी जरूरी है। ताकि खर्च को पार्टी या प्रत्याशी के खर्चे में जोड़ा जा सके।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें