फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा: चार फीसदी से नीचे पहुंची कोरोना की संक्रमण दर, 16 फरवरी से बंदिशों में बड़ी राहत मिलने की उम्मीद

Sat, 12 Feb 2022 11:45 PM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़

सार

हरियाणा में शनिवार को 1173 नए केस सामने आए। वहीं 7 मरीजों की मौत भी हो गई। गुरुग्राम को छोड़कर सभी जिलों में नए केस की संख्या सौ से नीचे पहुंच गई।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा में कोविड की संक्रमण दर लगातार नीचे गिर रही है। शनिवार को दैनिक संक्रमण दर 3.88 फीसदी रही। तीसरी लहर के चरम पर होने के दौरान यह 19 फीसदी तक पहुंच गई थी। इसके नीचे गिरने से अब सरकार बंदिशों में और राहतें देने पर विचार कर रही है। 12 फरवरी को 1173 नए केस मिले, जबकि 7 मरीजों ने दम तोड़ दिया। गुरुग्राम को छोड़कर सभी जिलों में नए केस की संख्या सौ से नीचे पहुंच गई।

विज्ञापन


मुख्य सचिव संजीव कौशल की तरफ से 15 फरवरी को जारी होने वाले नए दिशा-निर्देश पर पूरे प्रदेश की नजरें टिकी हुई हैं। इसमें व्यापारियों, दुकानदारों व अन्य वर्गों को बड़ी राहत की उम्मीद है। चूंकि, संक्रमण दर 5 फीसदी से नीचे आने पर केंद्र सरकार भी छूट देने के निर्देश दे चुकी है। सरकार की ओर से पूर्व में जारी बंदिशें 15 फरवरी सुबह पांच बजे तक लागू हैं।
 
गुरुग्राम जिले में 368, फरीदाबाद में 89, हिसार में 56, सोनीपत में 24, करनाल में 18, पानीपत में 18, पंचकूला में 33, अंबाला में 39, सिरसा में 33, रोहतक में 61, यमुनानगर में 97, भिवानी में 86, कुरुक्षेत्र में 21, महेंद्रगढ़ में 39, जींद में 14, रेवाड़ी में 29, झज्जर में 35, फतेहाबाद में 5, कैथल में 16, पलवल में 47, चरखी दादरी में 38 व नूंह जिले  में 7 नए मामले मिले हैं। गुरुग्राम, सोनीपत, अंबाला, जींद व झज्जर में एक-एक व कुरुक्षेत्र में 2 मरीजों की मौत हुई है। प्रदेश में गुरुग्राम में ही सक्रिय मरीज 2 हजार से ऊपर हैं, जबकि अन्य जिलों में संख्या एक हजार से नीचे आ गई है। 
विज्ञापन


रिकवरी रेट 98.21 फीसदी पहुंची
प्रदेश में कोविड संक्रमितों का रिकवरी रेट 98.21 फीसदी पहुंच गया है। मृत्यु दर 1.08 प्रतिशत बनी हुई है। प्रदेश में कोविड के सक्रिय मरीज 6866 हैं, जिनमें से 6124 होम आइसोलेशन में हैं। शनिवार को कोविड जांच के लिए 31037 लोगों के नमूने लिए गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें