फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एयरपोर्ट को मिला इंटरनेशनल फ्लाइट का तोहफा, शेड्यूल जारी, बुकिंग शुरू

Mon, 01 Aug 2016 10:06 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
indigo - फोटो : indigo
विज्ञापन
आखिरकार चंडीगढ़ इंटरनेशनल एयरपोर्ट को इंटरनेशनल फ्लाइट का तोहफा मिल ही गया। शेड्यूल भी जारी कर दिया गया है, बुकिंग भी शुरू। विमानन कंपनी इंडिगो दुबई के लिए 26 सितंबर से 180 सीटर फ्लाइट शुरू करेगी। शेड्यूल जारी होने के साथ ही रविवार दोपहर से टिकटों की बिक्री भी शुरू हो गई है। तीन घंटे 35 मिनट में चंडीगढ़ से दुबई का सफर तय होगा।
विज्ञापन


चंडीगढ़ से यह फ्लाइट दुबई के लिए नॉन स्टाप चलाई जाएगी। 1400 करोड़ की लागत से बने चंडीगढ़ एयरपोर्ट का उद्घाटन 11 सितंबर 2015 को पीएम नरेंद्र मोदी ने किया था। एक साल बाद यहां से इंटरनेशनल फ्लाइट शुरू हो रही है। पहले दुबई जाने के लिए लोगों को दिल्ली के लिए फ्लाइट लेनी पड़ती थी।

टाइमिंग (भारत और दुबई के समय में डेढ़ घंटे का अंतर है)
इंडिया टू दुबई
उड़ान भरने का समय - शाम 4:15 बजे (भारत के समय के अनुसार)
फ्लाइट के लैंड करने का समय -शाम 6:20 बजे (दुबई के समय के अनुसार)

दुबई टू इंडिया
उड़ान भरने का समय - सुबह 6:05 बजे (दुबई के समय के अनुसार)
फ्लाइट के लैंड करने का समय - सुबह 11 बजे (भारत के समय के अनुसार)

 
Trending Videos
विज्ञापन

6 हजार से शुरू होकर 16 हजार रुपये तक बिका टिकट

indigo - फोटो : indigo
फाइव स्टार ट्रैवल एंड मनी के मालिक केएल बंसल ने बताया कि दोपहर के समय टिकट का रेट 6 हजार था। वहीं आठ बजे तक यह 16 हजार रुपये का बिका। वहीं 26 से 30  सितंबर तक दुबई के लिए टिकट का रेट 10 हजार रुपये तक पहुंच गया है।

दिल्ली के लिए एक और फ्लाइट शुरू करेगी इंडिगो
इंडिगो कार्गो ऑपरेशन के हेड गणेश उपाध्याय ने बताया कि 26 सितंबर को दुबई के लिए अंतरराष्ट्रीय उड़ान शुरू होने से पहले विमानन कंपनी 12 सितंबर से दिल्ली के लिए एक और उड़ान शुरू करने जा रही है। यह उड़ान सुबह 8:25 बजे दिल्ली के लिए उड़ान भरेगी। गौरतलब है कि इससे पहले दिल्ली के लिए इंडिगो की 8 फ्लाइट्स चंडीगढ़ से उड़ान भरती हैं, 12 सितंबर से 9 फ्लाइट्स दिल्ली के लिए उड़ान भरेंगी।

26 सिंतबर को इंटरनेशनल एयरपोर्ट से दुबई के लिए विमान उड़ान भरेगा। एयरपोर्ट प्रबंधन की तरफ से बाकायदा इसके लिए शेड्यूल भी जारी कर दिया है और फ्लाइट की टाइमिंग शाम 4:15 की है। एयरपोर्ट से इंटरनेशनल फ्लाइट शुरू होने से इस क्षेत्र का चौतरफा विकास होगा, और इससे लोगों को भी आरामदायक सफर की सुविधा उपलब्ध होगी।
- सुनील दत्त, सीईओ, इंटरनेशनल एयरपोर्ट अथॉरिटी
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें