फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मालेरकोटला बेअदबीः पहली बार बोले 'आप' विधायक, पुलिस पर गंभीर आरोप

Mon, 01 Aug 2016 10:06 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मालेरकोटला (संगरूर)
विज्ञापन
आप विधायक अमानतुल्लाह खान और नरेश यादव - फोटो : PTI
विज्ञापन
मालेरकोटला में पवित्र ग्रंथ की बेअदबी के मामले में जेल से रिहा होने के बाद 'आप विधायक नरेश यादव ने पहली बार प्रतिक्रिया व्यक्त की। कुरान शरीफ की बेअदबी मामले में साजिश रचने के आरोपों में फंसे दिल्ली के आम आदमी पार्टी के विधायक नरेश यादव सोमवार को पेशी के लिए फिर से प्रीती सुखेजा एडिशनल सिविल जज की अदालत में पेश किया गया। वहां अगली तारीख 12 सितंबर तय कर दी गई ।
विज्ञापन


उधर, इसी मुकदमे में जेल में बंद मुख्य आरोपी विजय कुमार, गौरव व नंद किशोर की भी वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए पेशी हुई। उनकी अगली तारीख 14 अगस्त निर्धारित की गई है। पेशी के बाद सरकारी रेस्ट हाउस में पत्रकारों को संबोधित करते हुए विधायक नरेश यादव ने आरोप लगाया कि जेल में चार चार पेशेवर अपराधियों के साथ बैरक में रखा गया। वह न सिर्फ एक वकील हैं बल्कि चुने हुए जनप्रतिनिधि (विधायक) हैं। ऐसे व्यवहार से उनके अधिकारों का हनन हुआ है। यह सब पंजाब सरकार के इशारे पर हुआ है।

हां, विजय रहा है मेरा सहपाठी :  यादव
पत्रकारों ने जब विधायक यादव से बेअदबी मामले के मुख्य आरोपी विजय कुमार से संबंधों के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि  2000 में ब्रिटिश काउंसिलिंग के तीन महीने के कोर्स के दौरान विजय उनका सहपाठी रहा है, लेकिन किसी भी प्रकार की मित्रता नहीं रही।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

अगली पेशी से पहले चालान पेश करने की तैयारी

आप एमएलए नरेश यादव
किसी भी ऐसे आपराधिक मामले में जहां आरोपी जेल में बंद हो का चालान तीन महीने में अदालत में पेश करने का प्रावधान है, लेकिन इस बेहद संवेदनशील मुकदमे का चालान 12 सितंबर से पहले पेश किया जा सकता है। मामले की जांच कर रही पुलिस टीम चालान पेश करने की तैयारियों में जुट गई है।

विधायक नरेश यादव की अगली तारीख 12 सितंबर निर्धारित की गई है इसलिए पुलिस कोशिश में है कि इस मामले का चालान इस तारीख से पहले ही पेश कर दिया जाए। सोमवार को इसकी पुष्टि मामले के जांच अधिकारी एसपी (डी) जसकरण सिंह ने की है।

नरेश यादव ने हिंदू-मुस्लिम-सिख एकता का दिलवाया संकल्प
मालेरकोटला में मुस्लिम समाज के लोगों में खराब हुई छवि को सुधारने के लिए विधायक यादव के दिल्ली के विस क्षेत्र महरौली से मुस्लिम युवक भी सोमवार को यहां पहुंचे थे। उन्होंने यहां के लोगों से अनुरोध किया कि आपसी प्रेम और सद्भावना बढ़ाएं। इस दौरान नरेश यादव ने खुले रूप में हिंदू-मुस्लिम-सिख एकता का संकल्प भी दिलवाया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें