फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना वायरसः इंडिगो ने 29 मार्च तक रद्द की दुबई की फ्लाइट, सात घरेलू उड़ानें भी हुई कैंसिल

Fri, 20 Mar 2020 01:19 PM IST
पंचकुला ब्‍यूरो अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन
कोरोना वायरस के प्रभाव को देखते हुए इंडिगो ने अपनी दुबई की फ्लाइट को 29 मार्च तक रद्द कर दिया है। चंडीगढ़ से दुबई के लिए इंडिगो की तीन उड़ान आती थीं और इतनी ही उड़ानें दुबई के लिए जाती थीं। वहीं सात घरेलू उड़ानों को 20 मार्च के लिए रद्द कर दिया गया है। इसमें इंडिगो की दो और गो एयर की पांच फ्लाइट्स शामिल हैं।
विज्ञापन


इंडिगो की मुंबई और दिल्ली की उड़ान रद्द कर दी हैं। जबकि गो एयर की नई दिल्ली, अहमदाबाद, हैदराबाद, मुंबई की उड़ान को कैंसल किया गया है। बताया गया है कि यह फ्लाइट्स आपरेशनल कारणों से रद्द की गई हैं। चंडीगढ़ इंटरनेशनल एयरपोर्ट के प्रवक्ता ने यह जानकारी दी है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें