फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा पर 'प्रभु' ने की कृपा, दो नए रेल रूट, फिर भी सपने अधूरे

Fri, 26 Feb 2016 09:12 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
रेल मंत्री सुरेश प्रभु के बजट 2016 से हरियाणा को दो नए रेल रूट का तोहफा तो मिला, लेकिन ज्यादातर सपने अधूरे ही रह गए। नए बजट में हरियाणा को दो नए रेल रूट, तीन नई रेल लाइनों के सर्वे का काम और कुछ रेलवे स्टेशनों पर आरओबी, एक्सलेट लगाने तथा रेलवे ओवरब्रिज ही मिल सके हैं।
विज्ञापन


नए रेल बजट में गुजरात केबड़ोदरा को रेल यूनिवर्सिटी और बनारस हिंदु विश्वविद्यालय में रेल अनुसंधान चेयर की स्थापना का फैसला तो लिया गया, लेकिन सोनीपत में लंबे अरसे से कोच फैक्टरी की मांग पर इस बार भी रेल मंत्री खामोश रहे। प्रदेश की पैसेंजर ट्रेनों में डिब्बे बढ़ाने की हरियाणा की मांग पर ध्यान नहीं दिया गया।

इसके अलावा प्रदेश में किसी भी मौजूदा रेलवे लाइन के इलेक्ट्रीफिकेशन और दोहरीकरण की कोई योजना नए बजट में शामिल नहीं की गई। रेल मंत्री ने देश में धार्मिक स्थलों के रेलवे स्टेशनों के सौंदर्यीकरण की योजना का प्रस्ताव रखा, लेकिन हरियाणा के प्रमुख धार्मिक स्थल कुरुक्षेत्र के रेलवे स्टेशन को इस सूची में स्थान नहीं मिला।
विज्ञापन


नए रेल बजट में यह मिला हरियाणा को  
रेल मंत्री सुरेश प्रभु ने इस बार रेल बजट में सुविधाएं बढ़ाने पर जोर देते हुए कोई नई ट्रेन चलाने का फैसला नहीं लिया, लेकिन हरियाणा को इस बजट में दो नए रेल रूट- मेरठ से पानीपत और भिवानी-लोहारू दिए हैं। मेरठ-पानीपत रेल रूट पर करीब 2200 करोड़ रुपये की लागत आएगी।

जबकि भिवानी-लोहारू रेल रूट पर 12.80 करोड़ रुपए खर्च आने का अनुमान है। नए वित्त वर्ष के दौरान प्रदेश में तीन नई रेल लाइनें बिछाने के लिए सर्वे का काम किया जाएगा, जिसमें कैथल-करनाल-शामली-मेरठ, नालागढ़-झज्जा-निमकाथाना और जाखल-फतेहाबाद-भूना-रतिया मार्ग शामिल हैं।

हिसार-अग्रोहा-फतेहाबाद-सिरसा के 93 किमी मार्ग पर रेललाइन बिछाने के लिए बजट को मंजूरी दी गई है। हिसार में पांच आरओबी, दो आरयूबी और रेलवे स्टेशन पर एस्केलेटर लगाने को मंजूरी दी गई है।

रेल बजट में हरियाणा को नजरअंदाज किया गया
हरियाणा कांग्रेस विधायक दल की नेता किरण चौधरी ने रेल मंत्री सुरेश प्रभु द्वारा प्रस्तुत दूसरे रेल बजट को दिशाहीन और निराशाजनक करार दिया है। उन्होंने कहा कि इस रेल बजट में हरियाणा के लोगों की मांगों की पूरी तरह अनदेखी की गई है।

सरकार का नकारा बजट
हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ. अशोक तंवर ने केंद्रीय रेल बजट को हरियाणा के लिए पूरी तरह से नकारा करार दिया है। वीरवार को जारी बयान में डॉ. तंवर ने कहा कि इस रेल बजट में हरियाणा की पूरी तरह से अनदेखी की गई है। उन्होंने कहा कि भाजपा शासन में तीन बार रेल बजट प्रस्तुत किए गए और तीनों बार हरियाणा की सिरे से उपेक्षा की गई और रेल सुविधा के नाम पर हरियाणा की झोली को खाली रखा गया।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें