यह बैठक दिल्ली में नहीं, दोनों देशों को बांटने वाली सीमा अटारी में हुई है। इस बैठक में हिस्सा लेने के लिए आने वाले शिष्टमंडल को न कोई रेड कारपेट स्वागत दिया गया और न ही उनके साथ हाथ मिलाया गया। दोनों पक्षों के बीच पांच घंटे तक लगातार बातचीत हुई।
कॉरिडोर में 300 मीटर ऊंचा तिरंगा लहराएगा
करतारपुर कॉरिडोर परिसर में 300 मीटर ऊंचा तिरंगा भी फहराएगा। कई किलोमीटर दूर से दिखाई देने वाले इस तिरंगे के लिए विशेष राष्ट्रीय स्मारक का भी निर्माण किया जाएगा। इससे पहले अटारी सीमा पर 360 फुट ऊंचा तिरंगा मार्च 2017 में लगाया गया था। बॉर्डर पर अब दो सीमावर्ती स्थानों पर झंडा लहराएगा। दूसरे चरण में 30 मीटर ऊंचा एक वाच टावर, दर्शक दीर्घा और एक रेस्टोरेंट का निर्माण किया जाएगा।