घटनास्थल पर जांच करते पुलिसकर्मी
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में नरेंद्र के शरीर पर 50 घाव मिले हैं। साथ ही एक्सरे में उसके शरीर के अंदर 22 गोलियां मिली हैं। जिसमें से 15 गोलियों को ही निकाला जा सका। बताया जा रहा है कि उसे लगभग 32 गोलियां लगी हैं। अन्य गोली लगकर शरीर के आरपार हो गईं। पोस्टमार्टम टीम ने बताया कि उनके सामने यह पहला मामला आया है जिसमें एक व्यक्ति को इतनी गोलियां मारकर हत्या की गई है।
शराब ठेके को लेकर एक साल पहले हुई थी कहासुनी
पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि करीब एक साल पहले नरेंद्र ने बसौदी व गढ़ मिरकपुर में शराब के ठेके लिए थे। जिसे लेकर राजू बसौदी ने उसे धमकी दी थी। उसके बावजूद नरेंद्र ने वहां शराब के ठेके खोले थे। जिसे लेकर उनमें रंजिश चली आ रही थी। आरोप है कि राजू बसौदी व अक्षय पलड़ा के कहने पर नरेंद्र के मौसेरे भाई सूरज ने पांच अन्य युवकों के साथ मिलकर अब वारदात को अंजाम दिया है।
गांव खेवड़ा में शराब ठेकेदार की गोलियां मारकर हत्या की गई है। उसके भाई के बयान पर तीन नामजद समेत अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है। जल्द घटना का पटाक्षेप किया जाएगा। -हरेंद्र सिंह, डीएसपी